Kapil Dev: 'विश्व विजेता' कप्तान से मिलीं गांव की बेटियां, बोले कपिल देव- 'सपने देखो, मेहनत करो और कभी हार मत मानो'
महान क्रिकेटर कपिल देव से बुलंदशहर के अनूपशहर के परदादा-परदादी कॉलेज की 20 छात्राओं और शिक्षकों से मुलाकात की। उन्होंने ...और पढ़ें

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव के साथ परदादा-परदादी कालेज की छात्राएं और शिक्षक।
HighLights
कपिल देव ने परदादा-परदादी कॉलेज की छात्राओं से मुलाकात की।
महान क्रिकेटर ने शिक्षा के साथ खेल पर भी ध्यान देने की प्रेरणा दी।
संवाद सूत्र, अनूपशहर (बुलंदशहर)। परदादा-परदादी कालेज की 20 बेटियों और शिक्षकों की टीम को महान क्रिकेटर व पूर्व कप्तान कपिल देव से मिलने का अद्भुत और प्रेरणादायक अवसर मिला। कपिलदेव ने छात्राओं को आगे बढ़ने के टिप्स दिए।
परदादा-परदादी कालेज की 20 छात्राओं एवं शिक्षकों की टीम ने दिल्ली पहुंचकर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और 1983 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव से भेंट की। उन्हें अपने हाथ के बनाए ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। ग्रामीण अंचल की बेटियों के लिए यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं थी, बल्कि बड़े सपने देखने, खुद पर विश्वास करने और यह समझने का एक अनमोल अवसर था। उन्हें प्रेरणा मिली कि मेहनत, समर्पण, साहस और दृढ़ संकल्प से बड़े से बड़ा सपना भी साकार किया जा सकता है।
कपिल देव ने बेटियों से आत्मीयता से संवाद करते हुए अपने जीवन, क्रिकेट यात्रा तथा अनुभवों से जुड़ी महत्वपूर्ण सीख और बहुमूल्य मार्गदर्शन साझा किया। ऐसे खेल दिग्गज से मिलना, जिसने भारत के लिए इतिहास रचा, बेटियों के लिए जीवनभर याद रहने वाला और प्रेरणा देने वाला क्षण रहा। कपिल देव ने छात्राओं से कहा कि बड़े सपने देखिए, खुद पर विश्वास रखिए और कभी हार मत मानिए। जीवन में आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के साथ खेल पर भी विशेष ध्यान दीजिए।
उन्होंने कहा कि वे भाग्यशाली है जिनके लिए वीरेंद्र सिंह से जैसे महापुरुष ने इस कॉलेज की स्थापना की और छात्राओं के सपनों को पंख लगाए उन्होंने कहा कि यह स्वर्णिम अवसर है और उन्हें इसका लाभ लेना चाहिए इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह, सीईओ सपना वर्मा प्रधानाचार्य केके शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, कृतिका गुप्ता व अशोक दारदा आदि मौजूद रहे।
