शिव भक्ति के सामने दिव्यांगता बौनी
अनूपशहर: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का आगमन प्रारम्भ हो गया है।
अनूपशहर: महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का आगमन प्रारम्भ हो गया है। ¨कतु अभी संख्या बहुत कम होने के कारण बोले भोले की बम के जयकारे नही गूंज रहे है। शिव चौक से गंगा तट तक कांवड़ सजाने की दुकानें सज गयी है। अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया जा रहा है।
सोमवार को भगवान शिव के भक्तों द्वारा मंदिरों में जाकर बेल पत्ती, धतूरा, विभिन्न प्रकार के फूल चढ़ाकर गंगा जल अíपत किया गया। आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भी गंगा स्नान कर जल ले जाकर भगवान शिव पर अíपत किया। इस मेले में मुसीबतों पर आस्था व देश भक्ति को भारी होते देखा। एक दिव्यांग युवक अपनी ट्राई साइकिल पर तिरंगा झंडा लगाकर कांवड़ ले जाते दिखा। उसको देखकर प्रत्येक व्यक्ति मुड़कर देखने को विवश हो रहा था। देश भक्ति व आस्था के आगे दिव्यांगता को दरकिनार कर अपना हौसला दिखाया जा रहा था। शिव चौक से गंगा तट तक सड़क पर अस्थायी दुकानों पर कांवड़ सजाने का सामान बेचा जा रहा है। गंगा जी में स्नान करने वालों की सुरक्षा के लिए पीएसी के गोताखोर तैनात है।