Move to Jagran APP

16 घंटे अंधेरे में डूबी रही कांशीराम कालोनी

जेएनएन बुलंदशहर मानसून की पहली बारिश ने शहर से देहात तक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कांशीराम कालोनी में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण कालोनी के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आपूर्ति ठप हो गई। क

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 10:40 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 10:40 PM (IST)
16 घंटे अंधेरे में डूबी रही कांशीराम कालोनी
16 घंटे अंधेरे में डूबी रही कांशीराम कालोनी

जेएनएन, बुलंदशहर:

loksabha election banner

मानसून की पहली बारिश ने शहर से देहात तक विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। कांशीराम कालोनी में ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण कालोनी के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

जिले में हल्की हवा और बारिश से विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ठप हो जाती है। स्याना रोड स्थित कांशीराम कालोनी में सोमवार की सुबह ट्रांसफार्मर फुंकने से कालोनी के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं कई मोहल्लों में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही। कालोनी के लोगों द्वारा ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अफसरों ने ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया भी शुरू नहीं कराई। कांशीराम कालोनी निवासी पदमा देवी, रूखसाना, रानी, कुसुम, चांद बीबी, अफसाना ने बताया कि सोमवार की सुबह चार बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इस ट्रांसफार्मर कांशीराम आवास के नलकूप का संचालन होता है। ट्रांसफार्मर के फुंकने से दैनिक दिनचर्या भी पूरी नहीं हो पाई। लोगों को सुबह से लेकर शाम तक पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। ऊर्जा निगम में ट्रांसफार्मर फुंकने की शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोई भी ट्रांसफार्मर को देखने के लिए नहीं पहुंच पाया। ट्रांसफार्मर हर माह फुक जाता है। पिछले माह भी दो बार ट्रांसफार्मर फुक चुका है। वहीं शहर की कई कालोनियों में फाल्ट होने के कारण विद्युत आपूर्ति कई घंटे बाधित रही। देहात क्षेत्र में भी आपूर्ति बाधित रही।

..

इन्होंने कहा..

ट्रांसफार्मर बदलने के लिए इस्टीमेट तैयार करा दिया गया है। स्टोर से ट्रांसफार्मर भिजवाया जा रहा है। ट्रांसफार्मर लगने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू हो करा दी जाएगी।

- अजय सिंह, एसडीओ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.