ग्राम स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में जीतू प्रथम
ग्राम स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में जीतू प्रथम बुलंदशहर जेएनएन। ग्राम स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रतिभा दिखाई। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया किया।
बुलंदशहर, जेएनएन। ग्राम स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रतिभा दिखाई। अंत में विजेताओं को सम्मानित किया किया।
छतारी क्षेत्र के गांव समसपुर में मंगलवार सुबह को ग्राम स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसकी शुरुआत समाजसेवी शिवकुमार शर्मा ने मशाल जलाकर की। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास हो सके। साथ ही वह खेलों में भी अच्छा प्रदर्शन कर अपना भविष्य बना सके। इसके बाद 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में जीतू ने प्रथम, खमानी ने द्वितीय और मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के अंत में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रेमपाल सिंह, मोहिब, विनोद, प्रकाश, कपिल कुमार, मनोज सिंह, अशोक, अनिल आदि रहे।