जंक्शन मार्ग पर लगा रहा जाम, लोग रहे परेशान
जंक्शन मार्ग पर आए दिन लग रहे जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
खुर्जा: जंक्शन मार्ग पर आए दिन लग रहे जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शनिवार सुबह से ही जंक्शन मार्ग पर जाम लगने से राहगीरों को काफी दिक्कत हुई।
सिकंदराबाद और जेवर की तरफ से जाने वाले और जाने वाले अधिकांश वाहन खुर्जा जंक्शन मार्ग से होकर निकलते हैं। साथ ही इन मार्गो पर कई स्कूल भी हैं। ऐसे में वाहनों के अधिक दबाव के कारण आए दिन मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। शनिवार सुबह से फिर मार्ग जाम हो गया। इस कारण कुछ वाहन चालक न्यू शिवपुरी किला मार्ग होते हुए मंदिर मार्ग पर पहुंचे, तो कुछ ने पंचवटी रजवाहे की पटरी का सहारा अपने सफर को पूरा करने के लिए लिया। किला मार्ग से लेकर जेवर अड्डा चौराहा तक जाम लग गया। वाहन रेंग-रेंगकर निकले। लोगों का कहना है मार्ग पर अतिक्रमण के चलते भी जाम की स्थिति बनती है। जिसके चलते नगरपालिका प्रशासन को सड़क किनारे तक सामान रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने चाहिए, ताकि अतिक्रमण के चलते जाम ना लग सके।