हाईवे पर जाम के झाम से जूझते रहे लोग
हाईवे-235 मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर शनिवार को भी जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
By JagranEdited By: Published: Sat, 10 Nov 2018 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 10 Nov 2018 10:16 PM (IST)
गुलावठी: हाईवे-235 मेरठ-बुलंदशहर मार्ग पर शनिवार को भी जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से निपटने के लिए पुलिसकर्मी चौराहों पर ट्रैफिक कंट्रोल करने में लगे रहे।
शनिवार को हाईवे पर वाहनों का आवागमन अधिक रहा। बहनें अपने भाइयों के यहां से भैयादूज पर्व मनाकर लौट रही थी जिन्हें भी जाम के झाम से जूझना पड़ा। जाम की स्थिति के चलते वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दिए। वाहनों की लंबी लाइन लग रही जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इतना ही नही बसों की कमी के चलते बस स्टैंडों पर यात्रियों की काफी भीड़ जमा रही। सैदपुर रोड पर भी दिन में कई बार जाम की स्थिति बनी रही। जाम से निपटने के लिए पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें