फरार आरोपित बेटे के कत्ल की दे रहे धमकी
बुलंदशहर : इसरत हत्याकांड में फरार चले रहे आरोपितों ने पीड़ित परिवार को समझौता नह
बुलंदशहर : इसरत हत्याकांड में फरार चले रहे आरोपितों ने पीड़ित परिवार को समझौता नहीं करने पर बेटे की हत्या करने की धमकी दी है। इसरत की पत्नी ने एसएसपी से फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग के साथ भी बेटे व परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सिकंदराबाद के गोकलगंज मोहल्ले में 13 अगस्त को हुए विवाद में इसरत गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी दिल्ली में उपचार के दौरान 18 अगस्त को मौत हो गई थी। परिजनों की तहरीर पर सिकंदराबाद पुलिस ने साबू, शेरूद्दीन, अब्दुल रहीम व अब्दुल सलाम पुत्रगण जानी बाबा निवासी गोकलगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करया था। पुलिस ने एक आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी संबंध में बुधवार को इसरत की पत्नी गुलशन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एसएसपी केबी ¨सह से मिली। पीड़िता ने बताया कि आरोपित पक्ष का मकान उनके मकान के पास ही। घटना के बाद आरोपित मकान बंद कर भाग गए थे लेकिन अब लौट आए हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपित पक्ष ने समझौता नहीं करने पर बेटे व उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। इसकी जानकारी देने के बाद भी सिकंदराबाद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित पक्ष के एक रिश्तेदार रिटायर्ड इंस्पेक्टर हैं, जो पुलिस की कार्रवाई में बाधा डाल रहा है। पीड़िता की बात सुनने के बाद एसएसपी केबी ¨सह ने सिकंदराबाद कोतवाल को तत्काल फरार चल रहे बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।