Move to Jagran APP

फिर से दो फाड़ दिखी सपा

बुलंदशहर: पिछले काफी समय से जिलास्तर पर पार्टी के कुछ पदाधिकारी गुटबाजी कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 10:12 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 10:12 PM (IST)
फिर से दो फाड़ दिखी सपा
फिर से दो फाड़ दिखी सपा

बुलंदशहर: पिछले काफी समय से जिलास्तर पर पार्टी के कुछ पदाधिकारी गुटबाजी कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेश पर एमएलसी ने विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, नगर अध्यक्षों, प्रभारियों एवं जिला कार्यकारिणी व बूथ कमेटियों की समीक्षा की। इस दौरान कुछ नेता पार्टी कार्यालय पर रहे, वहीं कुछ नेता एमएलसी से अलग मिले।

loksabha election banner

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सोमवार को एमएलसी उदयवीर ¨सह एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर जिला सपा कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटियों के बारे में समीक्षा की। 10 जुलाई तक बूथ कमेटियों को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा। एमएलसी ने कहा कि प्रदेश में योगी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। कानून व्यवस्था चौपट है। सुरेंद्र नागर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी से चुनाव की लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक में जिलाध्यक्ष हामिद अली, महासचिव बादल यादव, होशियार ¨सह, महेंद्र वाल्मीकि, हिमायत अली, महेश यादव आदि मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान दूसरे गुट कार्यालय पर नहीं पहुंचा। प्रदेश सचिव दिनेश गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल रब, पूर्व प्रत्याशी शुजात आलम व अन्य कार्यकर्ताओं ने दूसरी बैठक सिविल बार में रखी। यहां पर एमएलसी से बूथ स्तर के संगठन पर चर्चा करते हुए जिला संगठन की खामियों को गिनवाया। उन्होंने कहा कि जब से हामिद अली जिलाध्यक्ष बने हैं, इससे जिलास्तर पर पार्टी गुटबाजी में बंट गई है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से जिले की स्थिति पर संज्ञान लेने को कहा है। दिनेश गुर्जर ने कहा कि जिलाध्यक्ष को हर कार्यकर्ता पदाधिकारी को सम्मान देना चाहिए। इस दौरान सपा के पूर्व प्रत्याशी सदर शुजात आलम, प्रेमवीर यादव, राहुल यादव, कासिम प्रधान, यासीन कुरैशी, आसिफ कुरैशी, ठाकुर धर्मेंद्र, हर्ष ठाकुर आदि मौजूद रहे। इन्होंने कहा...

पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। पार्टी कार्यालय पर हमारे नेता ने समीक्षा की। 2019 हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में काम किया जा रहा है। राजनीति करने वाले लोगों के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत करा चुके हैं।

हामिद अली, जिलाध्यक्ष सपा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.