मंडी शुल्क काटने पर आढ़ती ने की अभद्रता, पर्ची भी फाड़ी
मंडी शुल्क काटने पर आढ़ती ने की अभद्रता पर्ची भी फाड़ी बुलंदशहर जेएनएन। अनूपशहर रोड स्थित नवीन मंडी में एक आढ़ती ने मंडी शुल्क काटने पर समिति के कर्मचारी से अभद्रता की और शुल्क की रसीद भी फाड़ दिया। कर्मचारी ने आरोपित आढ़ती के खिलाफ तहरीर दी लेकिन अन्य आढ़तियों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। चर्चा है कि मंडी सचिव ने आरोपित आढ़ती के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा है।
बुलंदशहर, जेएनएन। अनूपशहर रोड स्थित नवीन मंडी में एक आढ़ती ने मंडी शुल्क काटने पर समिति के कर्मचारी से अभद्रता की और शुल्क की रसीद भी फाड़ दिया। कर्मचारी ने आरोपित आढ़ती के खिलाफ तहरीर दी लेकिन अन्य आढ़तियों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। चर्चा है कि मंडी सचिव ने आरोपित आढ़ती के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा है।
मंगलवार को आढ़ती ने ट्रक में बाहर से फल मंगवाए थे और गुपचुप तरीके से उन्हें गोदाम में रखवाने लगा। इसकी भनक लगते ही मंडी समिति के कर्मचारी आढ़ती के गोदाम पर पहुंचा और मंडी शुल्क की रसीद काटने और तौल कराने की बात कही। आढ़ती ने इसका विरोध किया और कर्मचारी से अभद्रता करने लगा। इतना ही नहीं सरकारी दस्तावेज की रसीद छीनकर फाड़ डाली। मौके पर पहुंचे अन्य आढ़तियों ने दोनों को शांत किया। कर्मचारी ने आरोपी के खिलाफ नई मंडी चौकी में तहरीर दी लेकिन अन्य आढ़तियों की मध्यस्ता में तहरीर वापस करा दी गई। सूचना पर पहुंचे मंडी सचिव पुष्पेंद्र सिंह ने आढ़ती के लाइसेंस निलंबन करने की चेतावनी दी है। चर्चा है कि मंडी सचिव ने सिटी मजिस्ट्रेट को लाइसेंस निरस्त करने को स्वीकृति मांगी है।