विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नरायनपुर गांव में बुखार से मासूम की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sun, 06 Oct 2019 10:53 PM (IST)

अरनिया क्षेत्र के गांव नरायनपुर नगलिया में बुखार से मासूम की मौत हो गई। जबकि कई बच्चे बुखार की चपेट ...और पढ़ें

नरायनपुर गांव में बुखार से मासूम की मौत
नरायनपुर गांव में बुखार से मासूम की मौत

बुलंदशहर, जेएनएन। क्षेत्र के गांव नरायनपुर नगलिया में बुखार से मासूम की मौत हो गई। जबकि कई बच्चे बुखार की चपेट में है। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। गांव में बुखार का प्रकोप फैलने का ग्रामीणों को डर सता रहा है। शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

अरनिया क्षेत्र के गांव नरायनपुर नगलिया में पिछले तीन-चार दिनों से बुखार का प्रकोप है। तीन दिन पूर्व गांव निवासी कलुआ खां का पांच वर्षीय पुत्र जुबेर बुखार की चपेट में आ गया था। परिजनों ने उसे मुनी स्वास्थ्य केंद्र पर दिखाया। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। शनिवार की देरशाम जुबेर की हालत बिगड़ गई। चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ मेडिकल रेफर कर दिया। जहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कई बच्चे बुखार की चपेट में हैं। कई बार इसकी शिकायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। गांव में बुखार का प्रकोप होने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ गुस्सा भी है। मुनी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी जगवीर सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो गांव में टीम भेजकर बीमारों का इलाज कराया जाएगा।