घर-घर पहुंचकर दी नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी
नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में विधायक के नेतृत्व में जनजागरण अभियान चलाया गया। अभियान तहत दो गांवों में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को कानून के विषय में जानकारी देकर पत्रक भी वितरित किए।
बुलंदशहर, जेएनएन। नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में विधायक के नेतृत्व में जनजागरण अभियान चलाया गया। अभियान तहत दो गांवों में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को कानून के विषय में जानकारी देकर पत्रक भी वितरित किए।
खुर्जा के गांव इब्राहिमपुर और छपना में सोमवार को विधायक विजेंद्र सिंह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। जहां उन्होंने घर-घर जाकर ग्रामीणों को नागरिकता संशोधन कानून के विषय में जानकारी दी। साथ ही उनके मोबाइलों से कानून के समर्थन में मिस्ड कॉल लगवाई। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि यह कानून नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं। उन्होंने खासतौर पर अल्पसंख्यक समाज के लोगों से किसी के बहकावे में न आएं। वहीं, विधायक ने कहा कि समय-समय पर वह कानून के विषय में खुर्जा के अलावा क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते रहे हैं। इससे यहां के लोगों को कानून के विषय में कोई भ्रम न हो सके। इसके अलावा उन्होंने कानून की जानकारी को लेकर ग्रामीणों को पत्रक भी वितरित किए। वहीं, ग्रामीणों ने क्षेत्रीय समस्याओं से भी विधायक को अवगत कराया। इस दौरान हरेंद्र सिंह, संजय शर्मा, राकेश सोलंकी, राधेश्याम चौहान, अरविद सिंह, सुल्तान सिंह, इंद्रपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, नेपाल सिंह मौजूद रहे।