पशु आरोग्य मेले में किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
अरनिया क्षेत्र के गांव गंगावली में पशु चिकित्सालय द्वारा बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालकों को योजना के विषय में जानकारी दी गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। अरनिया क्षेत्र के गांव गंगावली में पशु चिकित्सालय द्वारा बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें पशुपालकों को योजना के विषय में जानकारी दी गई और पशुओं की जांच-पड़ताल करने के बाद उन्हें दवाइया दी गई।
गांव गंगावली में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान राम खिलाड़ी ने फीता काटते हुए किया। मेले में खुर्जा के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. आरके सक्सेना ने पशुपालकों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही पशुपालन विभाग से जुड़ी सभी योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुओं को समय-समय पर उनके खान-पान एवं रखरखाव के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने बेसहारा पशु को गोद लेने के लिए भी आग्रह किया। वहीं जहांगीराबाद के पशु चिकित्साधिकारी डा. अंकुर चौहान ने कहा कि योजनाओं का पशुपालकों को अधिक से अधिक लाभ लेना चाहिए। पशुपालन विभाग निश्शुल्क पशुओं का इलाज एवं दवाओं का वितरण करती है। मेला में 306 पशुओं का जांच व दवा वितरण किया गया। इसमें प्रभु नाथ प्रसाद, राहुल, रामकुमार कौशिक, राजकुमार सिंह, गिर्राज, संजू, शेखर, विष्णु, महेश, नरेंद्र, रामअवतार आदि रहे।