Move to Jagran APP

गन्ने की होली जलाएगी भारतीय किसान यूनियन

सरकार द्वारा गन्ना मूल्य वृद्धि नहीं किए जाने पर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन ने विरोध स्वरूप गन्ना जलाने की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 09 Dec 2019 11:27 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 06:05 AM (IST)
गन्ने की होली जलाएगी भारतीय किसान यूनियन
गन्ने की होली जलाएगी भारतीय किसान यूनियन

बुलंदशहर, जेएनएन। सरकार द्वारा गन्ना मूल्य वृद्धि नहीं किए जाने पर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन ने विरोध स्वरूप गन्ना जलाने की घोषणा की है।

loksabha election banner

स्थानीय संघ कार्यालय प्रांगण में सोमवार को आयोजित भारतीय किसान यूनियन की ब्लाक स्तरीय पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया। गत वर्ष का बकाया भुगतान नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए ब्लाक अध्यक्ष मलूका सिंह ने कहा कि वर्तमान पेराई सत्र में गन्ना मूल्य में वृद्धि नहीं किया जाना सरकार की नीयत पर सवाल है। सरकार किसान हितों की अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में गन्ना किसान बुधवार को स्थानीय बस स्टैंड पर गन्ना दहन कर विरोध करेगी। उन्होंने गन्ना पर्ची कम आने पर चिता व्यक्त करते हुए कहा कि गन्ना के खेत खाली नहीं होने से एक ओर किसान औने पौने दामों पर अपना गन्ना निजी क्रेशरों पर लुटाने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी ओर उसकी लेट हो रही गेहूं की बुआई से उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के आसार हैं। बतौर अध्यक्ष बैठक को संबोधित करते हुए सुरेन्द्र सिंह ने बेसहारा पशुओं द्वारा फसलों को क्षति पहुंचाए जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए इसके समाधान की मांग की। पंचायत को किरनपाल चित्सौना, ओमबीर ढकौली, जगबीर तेजगढी़, देवेन्द्र वकील सैदपुर, सुरेन्द्र सिरोही सैदपुर व नगर अध्यक्ष खूबी सिंह ने भी संबोधित किया।

-स्टेट हाईवे पर चक्का जाम करेगी भाकियू

संवाद सूत्र, शिकारपुर: भाकियू ने 11 दिसंबर को गन्ना मूल्य के मुद्दे पर होने वाले चक्काजाम में मेरठ-बदायूं स्टेट हाईवे पर गन्ने की होली जलाकर जाम लगाए जाने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़ी समस्याओं को लेकर मंडी सचिव सिद्धार्थ मलिक को कई घंटे तक बंधक बनाकर अपने बीच में बैठाकर रखा। मंडी सचिव के द्वारा किसानों की समस्याओं के निवारण के आश्वासन के बाद ही उनको जाने दिया गया। भाकियू की बैठक शिकारपुर स्थित किसान भवन में हुई। ब्लाक अध्यक्ष दयानंद सिंह, जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश तेवतिया, योगेंद्र सिंह, दीपक चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह, किशन सैनी, मीर सिंह, वीरेंद्र फौजी, जयपाल सैनी, सुखवीर सिंह मिलक समेत अनेक पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.