दोपहर में सड़कें सूनी.. सुबह-शाम खूब चहल-पहल
जनपद में लगातार कोरोना के पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। लॉकडाउन का पालन दोपहर में तो दिख रहा है लेकिन सुबह और शाम के समय शहर की सड़कों पर खूब बाइक और पैदल लोग निकल रही हैं। दोपहर में भी सड़कें इसलिए सूनी दिखाई दे रही है क्योंकि लोग गर्मी के कारण अपने घर से नहीं निकल रहे हैं। हालांकि हॉट स्पॉट पर पुलिस सख्ती बरत रही है। यहां पर खुद डीएम रविद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह नजर रख रहे हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। जनपद में लगातार कोरोना के पॉजिटिव केस मिल रहे हैं। लॉकडाउन का पालन दोपहर में तो दिख रहा है, लेकिन सुबह और शाम के समय शहर की सड़कों पर खूब बाइक और पैदल लोग निकल रही हैं। दोपहर में भी सड़कें इसलिए सूनी दिखाई दे रही है, क्योंकि लोग गर्मी के कारण अपने घर से नहीं निकल रहे हैं। हालांकि हॉट स्पॉट पर पुलिस सख्ती बरत रही है। यहां पर खुद डीएम रविद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह नजर रख रहे हैं। लोगों से खुद पूछ रहे हैं कि उन्हें होम डिलीवरी मिल रही है या नहीं। 1192 लोग हॉट स्पॉट के लोगों को दे रहे सेवा
मोहल्ला ईटारोडी, मोहल्ला मदरसा खैराती, मोहल्ला साठा, संस्कार अस्पताल, कस्बा जहांगीराबाद, शिकारपुर का मंडी मोहल्ला, बुगरासी का मोहल्ला कंकरवाला, जिला महिला अस्पताल, राधानगर मोहल्ला, बीबीनगर का गांव निसुरखा, सिकंदराबाद का मोहल्ला मिर्दबाड़ा, छासियावाड़ा हॉट स्पॉट है। यहां पर 1192 लोग प्रशासन की मदद से लोगों की सेवा में लगे हुए है। इन लोगों में 267 मोबाइल वैन चालक, 265 ठेले-रेहड़ी वाले, 118 दूध वाले, 193 किराना दुकानदारों के 349 युवक शामिल है। सब्जी मंडी में बुधवार को भी नहीं हुआ शारीरिक दूरी का पालन
बुधवार को बैंक, राशन की दुकान, मेडिकल स्टोरों के बार तो शारीरिक दूरी का पालन हुआ, लेकिन सब्जी मंडी, नवीन मंडी में शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ रही है। यह हालात तब है, जब खुद डीएम मंडी सचिव को कई बार चेतावनी दे चुके हैं। इसका मुख्य कारण यह भी है कि मंडी सुबह के पांच बजे खुल जाती है। जबकि पुलिस के सिपाही ड्यूटी पर सात बजे आते हैं। इसके बाद पालन होता है। चौराहों पर पुलिस को किया जागरूक
बुधवार को नोडल अधिकारी मेरठ मंडल की कमिश्नर अनीता सी मेश्राम, आइजी दीपक रत्न, जिलाधिकारी रविद्र कुमार, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने काला आम चौराहे पर पहुंचकर पुलिस को कोरोना के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्हें बताया कि वह मास्क लगाकर ड्यूटी करे। दूसरों से करीब आठ फिट की दूरी से बात करें। किसी गाड़ी या फिर अन्य वाहन को न छुए। हर घंटे में हाथों को सैनिटाइज करें। ग्लब्स का इस्तेमाल करें। इन्होंने कहा..
जहां पर शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। वहां पर सख्ती से पालन कराया जाएगा। सब्जी मंडी में एडीएम प्रशासन को निर्देश दिया गया है। हॉट स्पॉट पर किसी को कोई परेशानी नहीं आ रही है।
रविद्र कुमार, जिलाधिकारी शारीरिक दूरी का पालन न करें, मास्क न पहनने, लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। आगे भी सख्ती से शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी