Move to Jagran APP

भागवत कथा सुनने से मानव जीवन को मिलता है मोक्ष

श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन से आए कथा व्यास राहुल कृष्ण जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण हो जाता है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 25 Dec 2019 10:47 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2019 10:47 PM (IST)
भागवत कथा सुनने से मानव जीवन को मिलता है मोक्ष
भागवत कथा सुनने से मानव जीवन को मिलता है मोक्ष

बुलंदशहर, जेएनएन: श्रीमद्भागवत कथा में वृंदावन से आए कथा व्यास राहुल कृष्ण जी महाराज ने कहा कि भागवत कथा श्रवण मात्र से ही मानव जीवन का कल्याण हो जाता है। मानव को अपने जीवन को परमार्थ करते हुए धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग क रना चाहिए।

loksabha election banner

नगर के श्री चामुंडा आश्रम पर चल रही श्री मद् भागवत कथा में कथा व्यास राहुल कृष्ण जी महाराज ने कहा कि ईश्वर ने करोड़ों कृतियों की उत्पत्ति की है, जिसमें मानव कृति सर्वश्रेष्ठ है। इस कृति को ईश्वर ने अपार शक्तियां प्रदान की है। कितु मानव अपने निजी स्वार्थ के वसीभूत होकर ईश्वर को भूल जाता है। इसका घातक परिणाम भी मानव को किसी न किसी रूप में मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आहवान किया कि वे अपने जीवन के अमूल्य क्षणों में से भगवान नाम के जाप के लिए अवश्य निकाले। सुख, संपत्ति, धन, संतान, वैभव सब कुछ धरती पर रह जाता है। सिर्फ ईश्वर भक्ति व अच्छे कर्म ही मानव की जिदगी व बाद में काम आते है। इस मौके पर पं. राकेश शास्त्री, पूर्व सभासद हेतराम वमर, बबलू, लाला, सुरेश बंसल, दुष्यंत, पोप सिंह, पूर्व सभासद शंकर लाल शर्मा, कुसुम देवी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.