Move to Jagran APP

गिरफ्तारी देकर लौटे भाकियू पदांिधकारियों को सम्मानित किया

अध्यादेश वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के पदाधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वापस लौटने पर कार्यकर्ताओं को किसानों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Sep 2020 11:26 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 05:11 AM (IST)
गिरफ्तारी देकर लौटे भाकियू पदांिधकारियों को सम्मानित किया
गिरफ्तारी देकर लौटे भाकियू पदांिधकारियों को सम्मानित किया

बुलंदशहर, जेएनएन। अध्यादेश वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली जंतर-मंतर पर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के पदाधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। वापस लौटने पर कार्यकर्ताओं को किसानों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया था।

loksabha election banner

क्षेत्र के गांव मंडौना जाफराबाद स्थित भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह पूनिया के आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में जिलाध्यक्ष कपिल सिरोही व ब्लाक अध्यक्ष जयकरण सिंह को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। मण्डल अध्यक्ष ने कहा कि गुरुवार को दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिले के अनेक किसान तीनों अध्यादेश के विरोध में जंतर मंतर दिल्ली पहुंचे थे। दिल्ली में भारी पुलिस बल की निगरानी और अवरोध के बावजूद उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के साथ गिरफ्तारी दी। मंडल अध्यक्ष चौधरी प्रह्लाद सिंह पूनिया ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केन्द्र सरकार ने तीनों अध्यादेश वापस नहीं लिए तो किसान सड़क पर उतरकर विरोध करेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.