चैत्र अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान
अनूपशहर चैत्र अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। एक दिन पूर्व की संध्या से ही श्रद्धालुओं का आगमन प्रारम्भ हो गया था। देर सायं आये लोगों ने दिवंगत पूर्वजों की स्मृति में दीप दान किया। शुक्रवार को चैत्र माह
अनूपशहर: चैत्र अमावस्या पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगा नदी में स्नान किया। शुक्रवार को चैत्र माह की अमावस्या पर प्रात: से हर-हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान प्रारंभ कर दिया। एक दिन पूर्व आए श्रद्धालुओं ने भोर होने के साथ ही गंगा स्नान कर मंदिरों में पूजा अर्चना करने के साथ गरीबों को दान दिया। गंगा तट पर भगवान सत्यनारायण की कथा कराई। हिन्दू नववर्ष का आगमन पर अमावस्या स्नान करना फलदायी माना जाता है। इस मौके पर परशुराम घाट, बबस्टरगंज घाट, दिनेश घाट, लाल महादेव, पक्के घाट, पुल के नीचे बने अस्थाई घाट पर स्नान किया गया। पालिका की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोर तैनात थे। शिव चौक से गंगा तट तक सड़क के मध्य अस्थाई बाजार भी लगा।