बच्चों पर छाई होली की खुमारी, अबीर-गुलाल उड़ाया
रंगों के त्योहार होली के चलते बच्चों में खुमारी छा गई है। बच्चे आपस में एक-दूसरे को रंग गुलाल लगाया। रविवार को सुबह से ही बच्चे व युवा रंग में सराबोर नजर आए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Mar 2020 11:16 PM (IST)Updated: Sun, 08 Mar 2020 11:16 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। रंगों के त्योहार होली के चलते बच्चों में खुमारी छा गई है। बच्चे आपस में एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाया। रविवार को सुबह से ही बच्चे व युवा रंग में सराबोर नजर आए। मुख्य बाजार समेत अन्य स्थानों पर बच्चे दोपहर तक टोली बनाकर रंग के हुड़दंग में शामिल रहे। वहीं होली के रंग और पिचकारियों की दुकानों पर भीड़ जुटना शुरु हो गई है। इस बार बाजार में मोदी मुखौटा और भारतीय पिचकारियों की धूम है। रविवार को सुबह से ही बच्चे और युवा अपनी टोलियां बनाकर घरों से निकले। हुरियारों ने खूब होली खेली और धूम मचाई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें