मुख्य चौराहों पर भी लगे आरोपित के होर्डिग्स
बवाल के आरोपितों के फोटो लगे हार्डिंग्स आरोपित योगेश राज के गांव के साथ नगर के मुख्य चौराहों पर भी लगाए गए हैं।
By JagranEdited By: Published: Mon, 14 Jan 2019 11:32 PM (IST)Updated: Mon, 14 Jan 2019 11:32 PM (IST)
संसू, स्याना : बवाल के आरोपितों के फोटो लगे हार्डिंग्स आरोपित योगेश राज के गांव के साथ नगर के मुख्य चौराहों पर भी लगाए गए हैं। सोशल मीडिया पर छाए बवाल के आरोपितों के शुभकामनाएं देने वाले होर्डिग्स रविवार की देर शाम मुख्य आरोपित योगेश राज के गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर भी लगा दिया गया था। सोमवार सुबह नगर के बुलंदशहर बस स्टैंड, चांदपुर बस स्टैंड, बुगरासी बस स्टैंड सहित सभी प्रमुख चौराहों पर होर्डिग्स लगाए गए। जिसमें मुख्य आरोपित योगेश राज के अलावा सतीश लोधी, आशिष चौहान, सतेंद्र राजपूत, पवन लोधी व विशाल त्यागी सहित बवाल के छह आरोपितों के फोटो लगे हैं। इसमें सतेंद्र राजपूत निवासी गांव लौंगा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें