विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज समेत दो को किया गिरफ्तार, जंतर-मंतर पर CJP कार्यकर्ता के पिता पर हमले का है आरोपित

Published: Sat, 05 Sep 2026 10:01 AM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2026 12:15 PM (IST)

दिल्ली के जंतर-मंतर पर संजय सिंह पर हमले के आरोपित स्वतंत्र भारद्वाज ने इसे आत्मरक्षा बताया और इसका वीडियो प्रसारित ...और पढ़ें

स्वतंत्र भारद्वाज। फोटो- इंटरनेट मीडिया

 स्वतंत्र भारद्वाज। फोटो- इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. स्वतंत्र भारद्वाज ने हमले को आत्मरक्षा बताया।

  2. आत्मरक्षा के सबूत के तौर पर वीडियो होने का दावा।

  3. दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से दो लोगों को पकड़ा।

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर काकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय सिंह पर हमले के आरोपित स्वतंत्र भारद्वाज का इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ है। इस वीडियो में स्वतंत्र ने कहा कि उसने संजय सिंह पर हमला नहीं किया, बल्कि यह आत्मरक्षा में किया गया था।

उसने दावा किया कि यदि उसने आत्मरक्षा में ऐसा नहीं किया होता, तो लोग उसकी पीट-पीटकर हत्या कर देते। इस प्रकरण में दिल्ली पुलिस द्वारा गांव से स्वतंत्र भारद्वाज समेत दो लोगों को पकड़कर ले जाने की बात सामने आ रही है।

स्वतंत्र ने यह भी कहा कि उसके पास आत्मरक्षा के साक्ष्य के रूप में वीडियो है। उसने बताया कि जब उसने आत्मरक्षा के लिए कदम उठाया, तो उसके हाथ में पहने कड़े से संजय के सिर पर चोट लगी। स्वतंत्र ने सभी जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने का आश्वासन दिया और कहा कि यदि आत्मरक्षा को हमला कहा जा रहा है, तो वह धर्म की रक्षा के लिए जेल जाने को भी तैयार है।

ग्रामीणों का कहना है कि वीडियो प्रसारित होने के बाद दिल्ली पुलिस गांव पहुंची और स्वतंत्र समेत दो लोगों को अपने साथ ले गई। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इस जानकारी से इन्कार किया है। स्वतंत्र गुरुवार रात गांव नैथला हसनपुर में अपने दोस्त के घर पहुंचा था।

शुक्रवार सुबह उसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि स्वतंत्र के गांव आने और दिल्ली पुलिस द्वारा उसे साथ ले जाने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि चोला थाने पर आने और जाने के संबंध में कोई आमद दर्ज नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें- निशु आजाद मामले में स्वतंत्र भारद्वाज पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा, POCSO और SC-ST एक्ट के तहत नई FIR दर्ज  

यह भी पढ़ें- स्वतंत्र भारद्वाज का वीडियो वायरल होने पर दिल्ली पुलिस बुलंदशहर में, हिरासत पर स्थानीय पुलिस ने क्या कहा?