गर्मी की मार, तापमान 42 डिग्री के पार
कई दिनों से मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। तपन भरी धूप के चलते लोगों के अंगोछे निकल आए हैं। पारा ऊपर चढ़ने से इंसान ही नहीं बेजुबान पशु भी हांफने लगे हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। कई दिनों से मौसम लगातार गर्म होता जा रहा है। गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जोकि इस सीजन का सबसे अधिक गर्म दिन रहा। तपन भरी धूप के चलते लोगों के अंगोछे निकल आए हैं। पारा ऊपर चढ़ने से इंसान ही नहीं बेजुबान पशु भी हांफने लगे हैं।
मई में केवल 17 तारीख को तापमान 41 डिग्री रिकार्ड पहुंचा था। हालांकि दोपहर में हल्के बादल छाने से लोगों को गर्मी का अहसास नहीं हुआ, लेकिन अब गुरुवार को मौसम का मिजाज तल्ख हो गया। दिन निकलते धूप असहनीय हो गई। हालांकि लॉकडाउन में लोग घरों में कैद हैं। ड्यूटी पर जाने वाले को घर के बाहर निकलना पड़ रहा है। ये लोग मुंह पर अंगोछा लपेट जाते दिखाई दिए। मौसम विभाग ने इस सप्ताह तापमान 44 डिग्री और अगले सप्ताह 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह का कहना है, गर्मी बढ़ने के बाद फसलों को सिचाई की जरुरत पड़ती है। समय से सिंचाई नहीं होने से बेल वाली फसल और सब्जी झुलस जाएंगी। बरतें सावधानी
बढ़ती गर्मी में खास सावधानी बरतने की जरूरत है। शरीर में पानी की कमी न होने दें, दिन में चार से पांच लीटर पानी जरूर पीएं। खरबूजा, तरबूज, खीरा, नींबू, प्याज, हरी मिर्च का सेवन करें। अधिक गर्मी लगे तो शिकंजी भी लें। रखा हुआ या बासी भोजन और कटे हुए फल का सेवन करने से बचें। बीमार होते ही जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे।
-डॉ. दिनेश कुमार-सीएमएस ऐसे बढ़ा तापमान
17 मई 41
18 मई 39
19 मई 40
20 मई 39
21 मई 42