Move to Jagran APP

लाभार्थियों को भाजपा के प्रति प्रेरित करें कार्यकर्ता: गौतम

शहर के गंगानगर स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम और क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Feb 2019 11:24 PM (IST)Updated: Wed, 13 Feb 2019 11:24 PM (IST)
लाभार्थियों को भाजपा के प्रति प्रेरित करें कार्यकर्ता: गौतम
लाभार्थियों को भाजपा के प्रति प्रेरित करें कार्यकर्ता: गौतम

बुलंदशहर: शहर के गंगानगर स्थित भाजपा कार्यालय पर बुधवार को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम और क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के निर्देश दिए। आगामी दिनों में होने वाले पार्टी के कार्यक्रमों के बारे में भी पदाधिकारियों को समझाया गया कि कैसे कार्यक्रम को सफल बनाना है।

loksabha election banner

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने कहा कि समर्पण दिवस 15 फरवरी तक चल रहा है। 24 फरवरी को मन की बात कार्यक्रम आयोजित होगा। 26 फरवरी को कमल ज्योति, संकल्प कार्यक्रम 28 फरवरी को मंडल संवाद और दो मार्च को बाइक रैली आयोजित की जाएगी। भाजपा सरकार की योजनाओं के करीब दस करोड़ घरों में 23 करोड़ लाभार्थी पूरे देश में हैं। सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अंतिम लाभार्थी तक पहुंचे और भाजपा के पक्ष में कार्य करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में आतंकी घटनाएं ज्यादा होती थी। लेकिन अब आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई ज्यादा हो रही है। भाजपा सरकार में आतंकियों का सफाया हो रहा है। भाजपा ने देश का गौरव बढ़ाने के लिए काम किया। भाजपा राष्ट्रवादी पार्टी है। राष्ट्र के प्रति समर्पित है। प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी वाईपी ¨सह ने कहा कि भाजपा सरकार की लाभकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार गांव-गांव और घर-घर तक होना चाहिए। क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा, अशोक प्रधान, जिलाध्यक्ष हिमांशु मित्तल, लोकसभा मीडिया प्रभारी संजय माहेश्वरी, हरपाल ¨सह, जिला मीडिया प्रभारी शरद त्रिवेदी, राम ¨सह, होराम ¨सह, उर्मिला राजपूत, नरेश कुमार, सतीश चौधरी, पुष्पांजलि शर्मा, डा. हर्ष, अतुल राघव, नेत्रपाल ¨सह, दुलीचंद सैनी, किशोर लोधी, पवन ¨सह, हरिओम मीणा, कमला देवी, संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.