Move to Jagran APP

जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं सरकार: प्रवीण तोगड़िया

अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर देश में असुरक्षित होते जा रहे हिदू को सुरक्षित करें। देश में राम मंदिर बनने जा रहा है परंतु देश में राम राज नहीं आया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jan 2020 11:23 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jan 2020 11:23 PM (IST)
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं सरकार: प्रवीण तोगड़िया
जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं सरकार: प्रवीण तोगड़िया

बुलंदशहर, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय हिदू परिषद के अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर देश में असुरक्षित होते जा रहे हिदू को सुरक्षित करें। देश में राम मंदिर बनने जा रहा है, परंतु देश में राम राज नहीं आया है। देश में मुस्लिमों की बढ़ती संख्या हिदुओं के लिए खतरा बनती जा रही है। देश में हिदू अब असुरक्षित नहीं हैं। देश में व्यापार खत्म होने के साथ युवा बेरोजगार हो गए है। जिससे नाराज हिदू भाजपा के खिलाफ वोट कर रहा है। नागरिकता संशोधन कानून का हम समर्थन करते है पर देश की जनता जनसंख्या नियंत्रण कानून चाहती है।

loksabha election banner

नगर के पुराना महिला चिकित्सालय रोड स्थित सोहम हॉस्पिटल में सोमवार को प्रेस वार्ता करते हुए दावा करते हुए कहा कि देश में एनआरसी कानून लागू करने से बांग्लादेश के कई लाख लोग भारतीय बन गए हैं। जबकि कई लाख भारतीय विदेशी बन गए हैं। जिसको लेकर असम में पिछले साल सितंबर माह में विरोध प्रदर्शन भी किया था। इससे हिदुस्तान में भी हिदू सुरक्षित नहीं है। हिदुओं को सुरक्षित करने के लिए केंद्र सरकार जल्द से जल्द जनसंख्या नियंत्रण कानून लाना चाहिए। उन्होंने नागरिकता संशोधन का समर्थन किया लेकिन कश्मीरी लोगों के लिए अभी तक क्या किया गया है। देश में सिर्फ मुस्लिमों का रजिस्टर बनना चाहिए। सरकार एनआरसी रजिस्टर बनाने के बजाय जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाएं। उन्होंने मोदी सरकार को रोजगार के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि देश में दिन-प्रतिदिन रोजगार घटते जा रहे हैं। छोटे व्यापारी पूरी तरह से बर्बाद हो गए हैं। जिसके कारण देश में हिसंक प्रदर्शन हो रहे हैं। भाजपा से हिदू नाराज हो रहा है। जिसका ताजा उदाहरण झारखंड का चुनाव परिणाम है। प्रेसवार्ता में हिदू परिषद के महामंत्री देवेश उपाध्याय, डा. राजीव अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अमित सिंह तोमर, देवेश माहेश्वरी, प्रमोद अग्रवाल, प्रशांत जादौन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.