सरकार ने किसानों के साथ की वादा खिलाफी : गौरव टिकैत
स्याना : भाकियू युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत का नगर आगमन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिव
स्याना : भाकियू युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत का नगर आगमन पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने शनिवार को ढोल नगाड़े के साथ मंडल अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के कैंप कार्यलय पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए टिकैत ने कहा कि सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा ने 2014 में सरकार बनाने के बाद किसानों की आय को लागत से डेढ़ गुना करने की बात कही थी। लेकिन सरकार अपने वादे पर खरी नहीं उतरी। उन्होने कहा कि आज देश में किसान भुखमरी के कगार पर खड़ा है। किसानों के हक की लड़ाई के लिए भाकियू 23 सितंबर को हरिद्वार से किसान घाट दिल्ली तक पद यात्रा कर सरकार को जगाने का काम करेंगे। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मंगेराम त्यागी, मुनीराज त्यागी, हरवीर चौधरी, विजय ¨सह, हर¨वद्र चौधरी, नरेंद्र चौधरी, अनुज त्यागी, मोनू, जोनी व मुनेश कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।