गणपति बप्पा मोरिया के नारों गूंजा जहांगीराबाद
जहांगीराबाद : नगर में गणेश महोत्सव के अंतर्गत चतुर्थी पर्व के बाद गणेश प्रतिमाओं के गंगा में
जहांगीराबाद : नगर में गणेश महोत्सव के अंतर्गत चतुर्थी पर्व के बाद गणेश प्रतिमाओं के गंगा में विसर्जन के लिए सोमवार को होड़ रही।
नगर के करीब आधा दर्जन स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सोनू पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के नारों से नगर गूंज उठा। भगवान गणपति की मूर्तियों को विसर्जित करने के लिए सड़क मार्ग से गंगा जाने के लिए भक्तों का ताता लगा रहा। बैंडबाजों एवं डीजे पर भक्तों को देखते ही उत्साह बन रहा था। नगर के मोहल्ला मैमारान से कोली व बजरिया कायस्थबाड़ा से स्वर्णकार व मराठा समाज व मौला बाल्मीकि से बाल्मीकि समाज के लोगों ने गणेश प्रतिमा के विसर्जन से पूर्व नगर में डी जे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली। भक्तों ने नगर भ्रमण के दौरान जमकर गुलाल उड़ाया। वहीं नगर के लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभा यात्रा में शामिल राधा-कृष्ण के स्वरूपों ने जमकर नृत्य किया। भगवान गणेश के कई भक्तों ने मराठी भाऊ की तरह वस्त्र धारण कर गणपति बप्पा की प्रतिमा को बैंडबाजों के साथ गंगा घाट अनूपशहर ले गए। जहां भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को गंगा में विसर्जन किया। इस दौरान उमेश वर्मा, सतीश वर्मा, राकेश पाटिल ,संजय पाटिल, शिवाजी, दारा पाटिल, दीपचंद वर्मा, संजय कंसल, नवीन बंसल सभासद, अजय कौशिक, बबलू वर्मा, महेंद्र भगत, मनोज कुमार, सुरेंद्र, राजेंद्र, राहुल व प्रदुमन कौशिक समेत भगवान गणेश के तमाम भक्त मौजूद रहें।