Move to Jagran APP

Ganga Dussehra 2023: घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान; शहर हुआ जाम

Bulandshahr गंगा दशहरा पर जिले के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। घाट के आस-पास लगी दुकानों पर खरीदारी की। सोमवार की देर रात से ही अनूपशहर नरोरा करणवास आहार आदि गंगा घाटों पर दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचने लगे थे।

By Jagran NewsEdited By: Nirmal PareekPublished: Tue, 30 May 2023 07:22 PM (IST)Updated: Tue, 30 May 2023 07:22 PM (IST)
Ganga Dussehra 2023: घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान; शहर हुआ जाम
घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान

जागरण संवाददाता, बुलंदशहर: गंगा दशहरा पर जिले के गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। घाट के आस-पास लगी दुकानों पर खरीदारी की। सोमवार की देर रात से ही अनूपशहर, नरोरा, करणवास, आहार आदि गंगा घाटों पर दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। मंगलवार भोर से गंगा स्नान शुरू हो गया। हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया।

loksabha election banner

श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते बनी जाम की स्थिति

अनूपशहर में श्रद्धालु विभिन्न वाहनों से आकर मस्तराम घाट पर पहुंचे। अत्यधिक भीड़ के चलते जगह-जगह बार-बार जाम की स्थिति बनी। पुलिसकर्मी एक तरफ के वाहन को रोक कर दूसरी तरफ के वाहनों को निकालते रहे।

बच्चों के कराए मुंडन संस्कार

डिबाई क्षेत्र में गंगा दशहरा पर्व पर कर्णवास के बाजार घाट, देवत्र्य घाट आदि पर बने अस्थाई गंगा घाट पर गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कुछ श्रद्धलुओं ने गंगा घाट पर अपने बच्चों के मुण्डन संस्कार कराए। सुरक्षा व्यवस्था की द्रष्टि से कोतवाली पुलिस गंगा घाट पर तैनात रही।

मेले में लगी दुकानों पर की खरीदारी

घाट के समीप लगे मेले में लोगो को भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद घाट के समीप लगी अस्थाई दुकानों पर खरीदारी की। मनोरंजन के लिए लगाए गए झूलों पर बच्चे झूलते नजर आए। चाट पकौड़ी का भी श्रद्धालुओं ने स्वाद चखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.