Move to Jagran APP

नगर आगमन पर गांधी संकल्प यात्रा का किया स्वागत

नगर आगमन पर भाजपा के नगर कार्यकर्ताओं ने गंाधी संकल्प यात्रा का पुष्प-वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। मंगलवार की शाम नगर भाजपा नेता कपिल त्यागी के आवास पर यात्रा का स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Oct 2019 11:20 PM (IST)Updated: Wed, 23 Oct 2019 06:18 AM (IST)
नगर आगमन पर गांधी संकल्प यात्रा का किया स्वागत
नगर आगमन पर गांधी संकल्प यात्रा का किया स्वागत

बुलंदशहर, जेएनएन। नगर आगमन पर भाजपा के नगर कार्यकर्ताओं ने गंाधी संकल्प यात्रा का पुष्प-वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया। मंगलवार की शाम नगर भाजपा नेता कपिल त्यागी के आवास पर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ता को संबोधित करते सांसद डा. भोला सिंह ने कहा कि साफ-सफाई जीवन स्तर को ऊंचा उठाती है। इस लिए सभी लोगों को अपने आसपास सफाई रखनी चाहिए। कहा कि सफाई रखने से ना केवल देश स्वच्छ होगा। बल्कि हम सब को स्वस्थ जीवन का आंनद भी मिलेगा। विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि आज देश में प्रदूषण वातावरण में जहर घोलने का काम कर रहा है। जिस वजह से लोगों को खुले आसमान में भी सांस लेने में परेशानी हो रही है। कहा कि हम सब को पौधा रोपण करके पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को भी पूरा करना है। स्याना विधान सभा में दूसरे दिन संदेश यात्रा ग्राम थौना से प्रारंभ होकर गिरोरा, भोलिया, अलीनगर, काचरोट, ठेरा, मांकड़ी, रानापुर होते हुए नगर पहुंची। जहां कार्यकर्ता ने सांसद डा. भोला सिंह व विधायक देवेंद्र लोधी का फूल माला पहना कर स्वागत किया। इस दौरान नीरज चौधरी, शंभू राघव, सतेंद्र चौधरी, तरुण सैनी, विजय लोधी, चरन सिंह, देवेंद्र प्रधान, जयप्रकाश माथुर, मनोज त्यागी, प्रमोद लोधी व कपिल त्यागी मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.