बुलंदशहर में नानी के घर पर आई चार वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या Bulandshahr News
एक बेहद ही शर्मनाक वारदात में बुलंदशहर के पहासू में अपनी नानी के घर जन्मदिन समारोह में आई एक चार साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 01:17 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 01:17 PM (IST)
बुलंदशहर, जेएनएन। पहासू थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। शुक्रवार को बच्ची अपनी मां के साथ नानी के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने आई थी। वहीं से अचानक बच्ची लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
आरोपित युवक गिरफ्तार
शनिवार को बच्ची का शव शिकारपुर मार्ग पर पुलिया के नीचे पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक गांव निवासी उसी जाति के 25 वर्षीय युवक ने बच्ची को घर से उठा लिया था और शिकारपुर मार्ग पर ले गया जहां दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंचे एसएसपी एन कोलांचि ने बताया कि दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसएसपी ने बताया कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें