Move to Jagran APP

महिला समेत चार लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ

खुर्जा क्षेत्र में अलग-अलग चार स्थानों पर एक महिला समेत चार लोगों ने जहर खा लिया। हालात बिगड़ने पर चारों को ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 10:32 PM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 10:32 PM (IST)
महिला समेत चार लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ
महिला समेत चार लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ

जेएनएन, बुलंदशहर। खुर्जा क्षेत्र में अलग-अलग चार स्थानों पर एक महिला समेत चार लोगों ने जहर खा लिया। हालात बिगड़ने पर चारों को ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।

loksabha election banner

खुर्जा क्षेत्र के गांव निवासी 32 वर्षीय महिला ने किसी बात से क्षुब्ध होकर रविवार शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। वहीं दूसरी तरफ एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक ने भी रविवार रात किसी बात से परेशान होकर जहर खा लिया। इसके अलावा नगर के एक मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय और एक गांव निवासी 32 वर्षीय युवक ने सोमवार सुबह जहर खा लिए। चारों को आननफानन में मंदिर मार्ग स्थित अस्पताल में भर्ती ओम ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्सक दिनेश पाल सिंह ने बताया कि जब चारों को अस्पताल लाया गया था। उनकी हालत काफी नाजुक थी। अब चारों की हालत में काफी सुधार है। साथ ही चारों मामलों के संबंध में कोतवाली पुलिस को अवगत कराया जा चुका है। यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष बने यश कौशिक

पहासू । मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड का जिलाध्यक्ष मनोनित होने पर यश कौशिक का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने और पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की। पहासू कस्बा निवासी यश कौशिक को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सपा मुखिया अखलेश यादव की संस्तुति पर यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा ने यश कौशिक को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। मंगलवार को कस्बे में कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं यश कौशिक ने पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इसमें भोला चौधरी, अमर सिंह बघेल, सोहेल खान, अनस कुरैशी, सचिन पंडित आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.