किराया निर्धारण के लिए चार सदस्य कमेटी गठित
नगरपालिका की दुकानों के बढ़े किराए को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। बढ़े किराये से परेशान व्यापारियों ने पालिका से शिकायत की। इसके बाद पालिका चेयरमैन मनोज कुमार गर्ग ने चार सदस्य कमेटी गठित की है।
बुलंदशहर, जेएनएन। नगरपालिका की दुकानों के बढ़े किराए को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। बढ़े किराये से परेशान व्यापारियों ने पालिका से शिकायत की। इसके बाद पालिका चेयरमैन मनोज कुमार गर्ग ने चार सदस्य कमेटी गठित की है। कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी।
शहर में पालिका की दुकानों का किराया बढ़ने के बाद व्यापारी लगातार विरोध की मांग कर रहे हैं। व्यापारी मांग कर रहे हैं कि व्यापारी एक सितंबर 1977 के अनुसार ही वसूल किया जाए जबकि शासनादेश के बाद पालिका की आय में वृद्धि के लिए किराए में वृद्धि की गई है। इसके लिए बोर्ड का प्रस्ताव संख्या 104 31 जनवरी 2014 को पारित किया गया। इसके बाद प्रस्ताव संख्या 203 सोलह फरवरी 2015 में वर्ष 1977 के अनुसार ही किराये की वसूली किए जाने के आदेश हुए लेकिन इसमें मंडलायुक्त ने नौ जुलाई 2018 को पत्र भेजा और 10 फरवरी 1997 के अनुसार किराया निर्धारित कर वसूल करने के आदेश पारित किए गए। अब किराए की बढ़ोत्तरी को लेकर व्यापारी विरोध कर रहे हैं। इस पर पालिका चेयरमैन मनोज गर्ग ने चार सदस्यीय कमेटी गठित कर एक सप्ताह में आख्या मांगी है। कमेटी में सहायक अभियंता निर्माण राजवीर सिंह, अवर अभियंता निर्माण महेश कुमार राहुल, कर निरीक्षक संपत्ति दीपेश कुमार, सहायक लेखाकार बलराज सिंह शामिल हैं।