भगवान श्रीराम के स्वागत को सजने लगे मंच
जिले भर में रामलीला मंचन की तैयार शुरू हो चुकी है। रामलीला कमेटियों की देखरेख में मंच सजने लगे हैं और इस बार मंच के साथ रामलीला मंचन को भी आधुनिकता के रंग में रंगा जा रहा है।
बुलंदशहर, जेएनएन। जिले भर में रामलीला मंचन की तैयार शुरू हो चुकी है। रामलीला कमेटियों की देखरेख में मंच सजने लगे हैं और इस बार मंच के साथ रामलीला मंचन को भी आधुनिकता के रंग में रंगा जा रहा है। साज सज्जा से लेकर कलाकारों की अदाकारी में भी काफी कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बुलंदशहर में जहां मुंबई के कलाकार अलग ढंग से रामलीला का मंचन करेंगे वहीं तहसील मुख्यालयों पर होने वाली राम लीला को भी भव्य रूप दिया जा रहा है।
बुलंदशहर के नुमाइश मैदान में रविवार को पंडित कैलाश शर्मा द्वारा भूमि पूजन कराने उपरांत रामलीला मंचन के लिए तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई है। रामलीला का भव्य मंचन मुरादाबाद के पात्रों द्वारा किया जाएगा। 26 सितंबर को नुमाईश मैदान में सुंदर कांड का आयोजन किया जाएगा। 27 सितंबर को शीतल गंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में गणेश पूजन किया जाएगा। 28 सितंबर से नुमाइश मैदान में रामलीला का विधिवत शुभारंभ शुरू हो जाएगा। भूमि पूजन में अमित कुमार मित्तल, विपिन गर्ग, अरविद गर्ग, विनय सिरोही, दिनेश अग्रवाल, महावीर प्रसाद,राजेश शर्मा, रवि शर्मा आदि मौजूद रहे।
प्लेबैक सिगिग से होगा रामलीला मंचन
नगर में पहली बार आधुनिक तकनीक के साथ रामलीला का मंचन किया जाएगा। इस बार रामलीला मंचन के पात्र केवल अभिनय करेंगे और संवाद पर्दे के पीछे से सुनाई देंगे। आधुनिक तकनीक से अब आपको मंच पर माइक नजर नहीं आएगा। सभा ने मंचन को भव्य प्रदान के लिए प्लेबैक सिगिग से मंचन कराने का निर्णय लिया है।
मुंबई से आएंगे राम, लक्ष्मण और हनुमान
रामलीला मंचन के लिए मुरादाबाद के कलाकारों के साथ रामलीला के तीन मुख्य कलाकार मुंबई से आ रहे हैं। ये तीन कलाकार रामलीला के मुख्य पात्र श्री राम, लक्ष्मण और हनुमान का किरदार निभाएंगे।
जिले में कब शुरू होगी रामलीला
- डिबाई में 23 सितंबर से शुरू होगा मंचन।
- खुर्जा में 23 सितंबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा।
- स्याना में रामलीला का मंचन 25 से शुरू होगा।
- शिकारपुर मंचन 26 सितंबर से शुरू होगा।
- अनूपशहर में रामलीला का मंचन 26 सितंबर से शुरू होगा।
- सिकंदराबाद में रामलीला का मंचन 28 सितंबर से किया जाएगा।