अग्निशमन स्मृत दिवस पर शहीद फायरकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
मुंबई बंदरगाह पर भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की याद में रविवार को स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। मोतीबाद स्थित फायर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने शहीद हुए अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।
बुलंदशहर: मुंबई बंदरगाह पर भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की याद में रविवार को स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। मोतीबाग स्थित फायर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह में भीषण अग्निकांड हुआ था, जिसमें 66 अग्निशमनकर्मी शहीद हो गए थे। उनकी याद में हर साल पूरे देश में 14 अप्रैल को स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर रविवार को मोतीबाग स्थित फायर स्टेशन पर आयोजित परेड में शहीद अग्निशमनकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
उन्होंने बताया कि स्मृति दिवस पर 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह भी बनाया जाता है, जिसके तहत लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी जाती है। साथ ही अपील की जाती है कि गर्मी में जलती हुई कोई भी वस्तु कूड़े आदि के ढेरों पर न फेंक, ताकि अग्निकांडों से बचा जा सके। इस मौके पर एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव और अन्य फायर कर्मचारी मौजूद रहे। आग में स्वाह होने से बचाई छह करोड़ की संपत्ति
मुख्य अग्निशमन अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि वर्ष-2018 में पूरे जिले में 777 अग्निकांड हुए। इसमें फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने अपनी जान पर खेलकर जहां छह करोड़ से अधिक की संपत्ति बचाई, वहीं 13 पशुओं को भी आग से मुंह से निकाल कर बचाया। उन्होंने बताया कि अग्निकांडों में करीब 96 करोड़ बीस लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई और आग लगने चार लोगों व छह पशुओं की मौत पिछले साल हुई। उन्होंने बताया कि लोगों को जागरूक करने के लिए 14 अप्रैल से पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है।