Move to Jagran APP

सुबह कोहरा दोपहर को खिली चटक धूप

मौसम में सुबह के समय कोहरा का असर बरकरार है। बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया। विजिविल्टी कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 12:01 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:03 AM (IST)
सुबह कोहरा दोपहर को खिली चटक धूप
सुबह कोहरा दोपहर को खिली चटक धूप

बुलंदशहर, जेएनएन। मौसम में सुबह के समय कोहरा का असर बरकरार है। बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया। विजिविल्टी कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ी। दोपहर के समय चटख धूप खिली तो लोगों की सर्दी की ठिठुरन भी उतर गई। अब 26 जनवरी तक मौसम साफ रहेगा। रोजना धूप खिलेगी।

loksabha election banner

कोहरा मंगलवार की देररात ही आना शुरू हो गया था। बुधवार तड़के घना कोहरा आया तो विजिविल्टी 30 से 40 मीटर ही रह गई। सुबह करीब दस बजे कोहरा हटना शुरू हुआ और 11 बजे सूरज निकला। इसके बाद धूप खिली। 12 बजे तक धूप में चटखी आ गई। शाम चार बजे तक धूप खिली रही। दिन में गुनगुनी धूप सर्दी से राहत दे रही है। धूप के चलते न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। धूप खिलने से लोगों को सर्दी की ठिठुरन से राहत मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में मौसम अच्छा रहेगा। लेकिन सुबह-शाम और रात के समय सर्दी का सितम बरकरार रहेगा। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार का कहना है कि जितना तापमान अभी मौसम का चल रहा है वो गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है। अन्य फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल है। सीएमओ डा. केएन तिवारी ने बताया कि धूप रोज लें, इससे शरीर में विटामिन डी की पूर्ति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.