सुबह कोहरा और दिनभर छाए रहे बादल
मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। शनिवार को सुबह कोहरे की धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए रखा तो दिनभर धूप नहीं खिलने के कारण लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। शनिवार को सुबह कोहरे की धुंध ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाए रखा तो दिनभर धूप नहीं खिलने के कारण लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं।
दो दिन तक रुक-रुक कर बारिश होने के बाद शनिवार को मौसम में अचानक बदलाव हुआ। लोग तड़के सोकर उठे तो चारों तरफ कोहरे की धुंध छाई हुई थी। सुबह दस बजे तक कोहरे की धुंध छाई रही। 11 बजे तक कोहरा हल्का हुआ लेकिन बदलों ने सूरज को अपनी आगोश में ले लिया। नतीजन दिनभर लोग सर्दी से ठिठुरते रहे। दिन का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को मौसम साफ रहेगा और सोमवार को आसमान में फिर से बादल आएंगे। जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह का कहना है कि सर्दी अभी पड़नी भी चाहिए। अभी से तापमान बढ़ जाएगा तो गेहूं की फसल का उत्पादन गिर जाएगा। पारा अधिकतम न्यूनतम
बुलंदशहर 17 08
दिल्ली 17 08
देहरादून 18 06
शिमला 01 -06
जम्मू 16 06
कुल्लू 10 03
मेरठ 16 08
मुजफ्फरनगर 16 08
श्रीनगर 02 -05
लखनऊ 17 10
नैनीताल 04 -02
मसूरी 03 -04
मुंबई 29 19