Move to Jagran APP

बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी पांच की मौत, तीन घायल

बुलंदशहर में दानपुर की चौकी दौलतपुर छेत्र के मखेना नहर के पास आज एक कार नहर में गिर गई। हादसे में दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 10:58 AM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 12:30 PM (IST)
बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी पांच की मौत, तीन घायल
बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार नहर में गिरी पांच की मौत, तीन घायल

बुलंदशहर, जेएनएन। कार की तेज रफ्तार का कहर आज बुलंदशहर में देखने को मिला। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा रही दो महिलाओं को रौंदते हुए नहर में गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। तीन घायलों में दो की हालत गंभीर बनी है।

loksabha election banner

बुलंदशहर में दानपुर की चौकी दौलतपुर छेत्र के मखेना नहर के पास आज एक कार नहर में गिर गई। हादसे में दो महिला, दो पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलो को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। डिबाई-अनूपशहर रोड़ पर गांव मखेना नहर में सुबह एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। तीन लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दानपुर चौकी पुलिस में अनुसार मंगलवार सुबह मुरादाबाद के मोहल्ला पतघर निवासी सुमित पुत्र केशब नारायण अपने परिवार के चार लोगों के साथ अपनी कार से अलीगढ़ में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। डिबाई-अनूपशहर रोड़ स्थित मखेना नहर पर कार अनियंत्रित होकर नहर में समा गई। हादसे में सुमित (34), पत्नी प्राची (33) पुत्र गन्नू (3) सास लक्ष्मी (60) सहित क्षेत्र के गांव भोपतपुर नगला निवासी महिला जसवंती पत्नी देशराज (35) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य महिलाएं मिन्नी, लक्ष्मी, शीला गम्भीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस  ने हादसे में घायलों को सीएचसी अनूपशहर में भर्ती कराया जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.