कालेजों में छात्राओं को समझाई महिला सुरक्षा
शहर के डिग्री कालेजों में गुरुवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। छात्राओं को स्वास्थ्य और पोषण के साथ ही आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए गए। अन्य कई तरह की भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
बुलंदशहर, जेएनएन। शहर के डिग्री कालेजों में गुरुवार को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को प्रशिक्षित किया गया। छात्राओं को स्वास्थ्य और पोषण के साथ ही आत्म रक्षा के गुर भी सिखाए गए। अन्य कई तरह की भी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
डीएवी डिग्री कालेज में छात्रों को मार्शल आर्ट प्रशिक्षण दिया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डा. नवीश कुमार ने छात्राओं को समझाया कि कैसे आत्म रक्षा करनी है। प्राचार्य डा. रेनू अग्रवाल ने महिला सुरक्षा के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डा. अर्चना सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डा. अंजू गर्ग, डा. अंशु सिंह, डा. शिवकांत यादव, डा. बीडी दुबे, डा. वैभव जैन, डा. वाईसी यादव, पूजा, निशा पंवार, सपना, रुखसार, चंचल, वर्मा और रोमेश मौजूद रहे। मुस्लिम गर्ल्स डिग्री कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को स्वास्थ्यवर्धन एवं पोषण के प्रति जागरुक किया गया। मुख्य अतिथि डा. रश्मि फौजदार और मधु मिश्रा रहीं। संचालन कर रही कार्यक्रम अधिकारी शिखा कौशिक ने कहा कि भागदौड़ भरी जिदगी में महिला अपना आहार भूल जाती है। इसका ध्यान रखें। छात्राएं और स्टाफ मौजूद रहा। उधर, गौरीशंकर कन्या (स्नातकोत्तर) महाविद्यालय में बालिकाओं को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरुक किया गया। वेबिनार के माध्यम से डा. अक्षय प्रताप ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। प्रवक्ता डा. शीनू ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डा. अंशु बंसल ने भी संबोधन किया। शिक्षिकाएं और छात्राएं वेबिनार से जुड़ीं।