आंधी के साथ हुई बारिश से किसान परेशान
बुधवार की देर रात्रि आई तेज आंधी व बारिश से नगर-क्षेत्र में आम के किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। आम के बागों में कचा आम अधिक गिरने पर किसान मायूस है। बाग स्वामी बबलू चौधरी ने बताया कि पिछले तीन-चार वषरे से रोग व मौसम की मार से आम की फसल को काफी नुकसान हो रहा था। इस बार किसानों को आम की बंपर फसल होने की उम्मीद बंधी थी। वहीं आम के पेड़ों फल काफी लगे थे।
बुलंदशहर, जेएनएन। बुधवार की देर रात्रि आई तेज आंधी व बारिश से नगर-क्षेत्र में आम के किसानों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। आम के बागों में कच्चा आम अधिक गिरने पर किसान मायूस है। बाग स्वामी बबलू चौधरी ने बताया कि पिछले तीन-चार वषरे से रोग व मौसम की मार से आम की फसल को काफी नुकसान हो रहा था। इस बार किसानों को आम की बंपर फसल होने की उम्मीद बंधी थी। वहीं आम के पेड़ों फल काफी लगे थे। जिससे किसान को अच्छी आमदनी की आस लगी थी। लेकिन अचानक आंधी के साथ आई बारिश से आम के बागों में काफी नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं, चना, सब्जी व तरबूज आदि की फसल को व्यापक पैमाने पर क्षति हुई है।