Move to Jagran APP

कलक्ट्रेट में किसानों ने भरी हुंकार, उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बुधवार को मदनपुर में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को लेकर किसानों के धरने को लेकर वार्ता करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के बाहर होने के कारण वार्ता सफल नहीं हो पाई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 11:44 PM (IST)Updated: Wed, 04 Mar 2020 11:44 PM (IST)
कलक्ट्रेट में किसानों ने भरी हुंकार, उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त
कलक्ट्रेट में किसानों ने भरी हुंकार, उत्पीड़न नहीं होगा बर्दाश्त

बुलंदशहर, जेएनएन। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी बुधवार को मदनपुर में डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को लेकर किसानों के धरने को लेकर वार्ता करने के लिए कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम के बाहर होने के कारण वार्ता सफल नहीं हो पाई। पदाधिकारियों ने किसानों के उत्पीड़न के नाम पर जमकर नारेबाजी की।

loksabha election banner

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री राजपाल शर्मा के नेतृत्व में दर्जनों पदाधिकारी मदनपुर में चल रहे किसानों के धरना को लेकर डीएम रविन्द्र कुमार से वार्ता करने के लिए पहुंचे थे। डीएम के नहीं मिलने पर यूनियन के पदाधिकारियों ने एडीएम प्रशासन रवीन्द्र कुमार के साथ कलक्ट्रेट सभागार में वार्ता की डीएम की गैर हाजिरी में वार्ता सफल नहीं हो पाई। यूनिय के मुख्य महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि मदनपुर में अपनी हक की मांग को लेकर किसानों का धरना चल रहा है। किसानों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। यूनियन हमेशा से किसानों के हक लड़ाई लड़ती आ रही है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव महेन्द्र सिंह चारौली, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन यशवीर, मंडल महामंत्री डा. योगेन्द्र, शैलेन्द्र आर्य, अनिल तालान, संजू चौधरी, केहर सिंह, रामवीर सिंह मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.