रजवाहा कटने से किसानों की फसल जलमग्न
पहासू में रजवाहा कटने से किसानों की करीब 70 बीघा फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी सिचाई विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है।
बुलंदशहर, जेएनएन। पहासू में रजवाहा कटने से किसानों की करीब 70 बीघा फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी सिचाई विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची है।
पहासू के गांव बनैल के जंगल में मंगलवार सुबह को रजवाहा अचानक कट गया। रजवाहे के पानी से हाल में ही रोपित किए गए धान, ज्वार, मक्का आदि की फसलें जलमग्न हो गई। इससे गांव निवासी बंटी तोमर, मुकेश, मुकुट, करन सिंह, श्याम बाबू आदि किसानों की करीब 70 बीघा फसल में नुकसान पहुंचा है। किसानों का आरोप है कि रजवाहा कई बार कट चुका है, इसके बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। इसका खामियाजा किसानों को उठाना पड़ता है। किसानों का आरोप है कि रजवाहा कटने के बाद उन्होंने सिचाई विभाग के अधिकारियों को सूचित कर दिया था, लेकिन उसके बाद भी दोपहर बाद तक कोई अधिकारी कटान को रोकने के लिए नहीं आ सका। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है। उधर सिचाई विभाग के जेई सतवीर ने बताया कि रजवाहे के कटान को रुकवा दिया जाएगा।