जैविक खेती के लिए किसान भारत भूषण को मिला पद्मश्री अवार्ड
बुलंदशहर जैविक खेती में जिले का नाम रोशन करने करने वाले भारत भूषण त्यागी को शनिवार क
बुलंदशहर: जैविक खेती में जिले का नाम रोशन करने करने वाले भारत भूषण त्यागी को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा। इससे स्याना क्षेत्र के गांव बीहटा के साथ-साथ जनपदवासियों में खुशी का माहौल है। उनके पैतृक गांव बीहटा में आतिशबाजी और मिठाई बांटकर लोगों ने खुशी मनाई।
पूर्व में भारत भूषण त्यागी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मानित कर चुके हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भारत भूषण त्यागी को मतदाता जागरूक अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। दो दिन पूर्व कृषि उत्पादन आयुक्त एवं बेसिक शिक्षा अपर मुख्य सचिव डा. प्रभात कुमार ने बीहटा गांव में जैविक उत्पादक प्रशिक्षण प्रयोगशाला का उद्घाटन किया था। इस प्रयोगशाला में जैविक खेती के उत्पादनों की जांच होगी। भारत भूषण के फार्म हाउस में अलसी, हल्दी, मक्का, गन्ना, गेहूं, चना व मेथी की खेती जैविक विधि से की जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के हाथों पद्मश्री सम्मान पाकर भारत भूषण त्यागी इसे मेहनत का फल बताया। 58 वर्षीय भारत भूषण रविवार को गांव लौटेंगे, जिनके स्वागत के लिए क्षेत्रवासियों ने पूरी तैयारी कर ली है। किसानों का कहना था कि भारत भूषण त्यागी को पदमश्री मिलने के किसानों का सम्मान और जिले का नाम हुआ है।