Move to Jagran APP

सुश्री मायावती के शासन काल में हर वर्ग को मिला लाभ : सोहनवीर

बहुजन समाज पार्टी ने जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65 वां जन्मदिवस कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। जनसभा में वक्ताओं ने जहां बसपा कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। वहीं भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं पार्टी कार्यालय पर शाम को करीब 600 जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 11:31 PM (IST)
सुश्री मायावती के शासन काल में हर वर्ग को मिला लाभ : सोहनवीर
सुश्री मायावती के शासन काल में हर वर्ग को मिला लाभ : सोहनवीर

जेएनएन, बुलंदशहर। बहुजन समाज पार्टी ने जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 65 वां जन्मदिवस कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया। जनसभा में वक्ताओं ने जहां बसपा कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई। वहीं, भाजपा सरकार पर निशाना साधा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वहीं, पार्टी कार्यालय पर शाम को करीब 600 जरूरतमंदों को कंबल भी वितरित किए।

loksabha election banner

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी मेरठ मंडल सोहनवीर जाटव ने कहा कि सुश्री मायावती के शासन काल में हर वर्ग को लाभ मिला। सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के सिद्धांत पर कार्य किए गए। जबकि आज प्रदेश में भाजपा के राज में किसान कड़ाके की ठंड में सड़कों पर आंदोलन करने को मजबूर है। व्यापारी, मजदूर, युवा सुरक्षित नहीं है। आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो या विधानसभा चुनाव सभी में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जबाव देगी। प्रदेश में मायावती पुन: पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनेंगी। जिलाध्यक्ष सतीश सागर, पूर्व विधायक गजेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जय भगवान जाटव, जगन सिंह, कमल राजन आदि ने भी विचार व्यक्त किए। ज्ञान शंकर शर्मा, संजू, जितेंद्र मनीष, देवेंद्र, राजकुमार गौतम, उमेश चंद गौतम, जगपाल प्रधान, मांगे प्रधान, सुभाष शर्मा, जगदीश आदि ने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सत्यदेव गौतम, राकेश गौड़ रामभूल शर्मा, सत्यदेव गौतम, रहीस पहलवान, नीलम गौतम, हाजी युनूस, सौरभ आदि मौजूद रहे।

----

बसपा कार्यकतरओं ने काटा केक

संवाद सूत्र, स्याना : पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 65वां जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया। शुक्रवार को नगर के आंबेडकर पार्क पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता ने केक काट कर मायावती की दीर्घायु की कामना की। वरिष्ठ बसपा नेता देवानंद गौतम ने कहा कि मायावती के नेतृत्व में प्रदेश में बसपा सरकार ने अपने कार्यकाल में प्रदेश का बहुमुखी विकास किया था। लेकिन भाजपा सरकार ने भोली-भोली जनता को बहका कर केंद्र और राज्य में सरकार बनाई है। इस मौके पर देवी सिंह भंडारी, महराज आलम, डा. जितेंद्र भास्कर, जमाल प्रधान, नासिर चौधरी, ज्ञानचंद विमल, बिट्टू गौतम व किशन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.