12 करोड़ रुपये से अधिक बिजली बिल का कर्जदार शिक्षा विभाग
ऊर्जा निगम अभियान चला कर राजस्व वसूली बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। जिले भर के सरकारी स्कूल निगम के करोड़ों रुपये बिजली बिल के कर्जदार हैं। सरकारी विभागों में शिक्षा महकमा सबसे अधिक कर्जदार है।
जेएनएन, बुलंदशहर। ऊर्जा निगम अभियान चला कर राजस्व वसूली बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। जिले भर के सरकारी स्कूल निगम के करोड़ों रुपये बिजली बिल के कर्जदार हैं। सरकारी विभागों में शिक्षा महकमा सबसे अधिक कर्जदार है। शिक्षा विभाग में भी बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल सबसे अधिक कर्जदार हैं।
ऊर्जा निगम का बिजली उपभोक्ताओं पर बिजली बिल का काफी रुपया बकाया है। निगम बिल वसूली के लिए दस हजार से बड़े बकाएदार उपभोक्ताओं को कनेक्शन काटने का अभियान चला रहा है। अभियान से निगम की राजस्व वसूली बढ़नी शुरू हो गई है। जिले का शिक्षा विभाग ऊर्जा निगम का सबसे बड़ा कर्जदार है। शिक्षा विभाग में भी बेसिक शिक्षा विभाग के 1500 से अधिक स्कूलों पर 11.64 करोड़ रुपये तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग पर 98 लाख रुपये समेत शिक्षा विभाग 12.62 करोड़ रुपये के बकाएदार हैं। अधिकांश स्कूलों ने कई साल से बिजली बिल जमा नहीं किया है। जिससे ऊर्जा निगम का 12 करोड़ रुपये से अधिक बिल स्कूलों पर बकाया है। जिनमें से कुछ स्कूल ही अपना बिजली बिल जमा कर पाएं हैं। इन्होंने कहा..
विभागों को बिल जमा कराने के लिए पत्र भेजे जाएंगे। जिससे बकाया बिजली की धनराशि जमा कराई जा सके। शिक्षा विभाग करोड़ों रुपये अधिक का बकाएदार है।
- आरपीएस तोमर,मुख्य अभियंता ऊर्जा निगम