Move to Jagran APP

धरी रह गई तैयारियां, नहीं आए उप मुख्यमंत्री

किसी कारणवंश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का खुर्जा आने का कार्यक्रम रद हो गया। ऐसे में उनके आने को लेकर की गई तैयारियां धरी रह गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Jan 2019 11:07 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jan 2019 11:07 PM (IST)
धरी रह गई तैयारियां, नहीं आए उप मुख्यमंत्री
धरी रह गई तैयारियां, नहीं आए उप मुख्यमंत्री

संवाद सहयोगी, खुर्जा: किसी कारणवंश उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का खुर्जा आने का कार्यक्रम रद हो गया। ऐसे में उनके आने को लेकर की गई तैयारियां धरी रह गई और शाम तक पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी उनके आने को लेकर असमंजस की स्थिति में रहे। जिसके बाद उनके नहीं आने की सूचना पर अधिकारी वापस लौट गए।

prime article banner

शुक्रवार को खुर्जा विधायक विजेंद्र ¨सह की पुत्री के शादी समारोह में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कार्यक्रम था। उन्हें दोपहर 2.10 मिनट पर खुर्जा के एनआरईसी कालेज के मैदान में उतरना था। उपमुख्यमंत्री के आने की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सतर्क हो गए थे। उनके द्वारा एनआरईसी कालेज के मैदान में रात में ही हेलीपैड तैयार करा दिया गया। साथ ही हेलीपैड के निकट ही पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता करने के साथ प्रेसवार्ता का कार्यक्रम भी था। जिसके बाद वह विधायक की पुत्री की शादी में सम्मलित होते। ऐसे में शुक्रवार सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी एनआरईसी कालेज के मैदान में पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट थे। देर शाम तक उपमुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर नहीं पहुंचा, तो अधिकारियों ने उनके कार्यक्रम को रद मान लिया और एनआरईसी कालेज के मैदान से वापस लौट गए। कार्यक्रम रद होने से भाजपाइयों को खासी मायूसी हुई। उधर उनके आने और नहीं आने को लेकर शाम तक अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

जंक्शन मार्ग और सिकंदराबाद मार्ग पर भरे गए गड्ढे

खुर्जा: विधायक विजेंद्र ¨सह की पुत्री के शादी समारोह में सम्मलित होने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आने की सूचना गुरुवार शाम जैसे ही पता चली, तो पुलिस-प्रशासन समेत अन्य विभागों के अधिकारी सतर्क हो गए। जानकारी होने पर खुर्जा जंक्शन मार्ग पर मरम्मत कार्य रात के समय में ही शुरू हो गया। इसके अलावा जंक्शन मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ काफी नीचा स्थान था। जिसे भी मिट्टी डालकर समतल कर दिया गया। साथ ही सिकंदराबाद मार्ग पर हुए गड्ढों को भी भरने के लिए रात में ही विभागीय कर्मचारी पहुंच गए। उन्होंने मार्ग पर तेलियाघाट से लेकर चोला चौकी तक सड़क के गड्ढों को भर दिया। इसके अलावा जंक्शन और सिकंदराबाद मार्ग पर सुबह के समय भी कर्मचारी सड़क की मरम्मत करते हुए रहे। जिसके बाद कार्यक्रम के रद होने की जानकारी पर उन्होंने राहत की सांस ली।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.