डा. राजीव गोविला बने आइपी पीजी कालेज के प्राचार्य
जासं बुलंदशहर शहर के स्याना बस अड्डा स्थित आइपी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अजय कुमार गोयल मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। कालेज परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई तो प्राचार्य पद पर वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. राजीव गोविला को सौंपा गया।
बुलंदशहर : शहर के स्याना बस अड्डा स्थित आइपी पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अजय कुमार गोयल मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस उपलक्ष्य में कालेज में विदाई कार्यक्रम रखा गया। इस मौके पर प्राचार्य पद पर वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. राजीव गोविला को सौंपा गया।
डा. गोविला उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज से 1986 में चयनित हुए थे। उन्होंने बताया कि वह वनस्पति विज्ञान में नए शोध के लिए कई देशों का भ्रमण कर चुके हैं। उनके शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं, कान्फ्रेंस व विज्ञान कांग्रेस में प्रस्तुत किए जा चुके हैं। 20 से अधिक देशों के शोध पत्रों में भी उनके शोध का उल्लेख किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष मनोज गर्ग रहे। कालेज स्टाफ ने प्राचार्य को शुभकामनाएं दी हैं। कालेज अध्यक्ष नीना मित्तल, सचिव राकेश कुमार गर्ग व प्रबंध समिति के अन्य सदस्य के अलावा वीरेंद्र कुमार मित्तल, डा. एसएस कसाना, डा. वीपी गौतम, डा. रोशन लाल, अलका गुप्ता, रंजना गौड़, यशवंत राय व छाया आदि मौजूद रहे।