अमरगढ़ में दर्जनों सरकारी हैड़पंप खराब, लोग परेशान
गांव अमरगढ़ में पिछले कई माह से लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं।
बुलंदशहर, जेएनएन। गांव अमरगढ़ में पिछले कई माह से लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। जिसके कारण लोगों को पानी के लिए भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी अधिकारी कोई ध्यान नही दे रहे हैं।
गांव अमरगढ़ में सरकार द्वारा लोगों को प्यास बुझाने के लिए सरकारी हैंडपंप खराब पड़े होने के कारण दिखावा बन कर रह गए हैं। जिसमें खराब हैंडपंपों की संख्या दर्जनों की तादात में है। लगातार गिर रहे जलस्तर के कारण लोगों के निजी हैड़पंपों ने पानी देना बंद कर दिया है। जिसके कारण अधिकांश लोग सरकारी हैड़पंपों के भरोसे अपने प्यास बुझाते चले आ रहे हैं। लेकिन पिछले कई माह से सरकारी हैड़पंपों के कारण लोगों को पानी लेने के लिए दूर दराज जाना पड़ रहा है। ग्रामीण ओमप्रकाश सिंह, लखपत सिंह, आदि ने बताया कि खराब पड़े हैड़पंप को ठीक कराने के लिए कई बार ग्राम प्रधान से गुहार लगा चुके हैं। उसके बाद भी आज तक हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए हैं। जिसके कारण लोगों को पानी परेशानियों का सामना करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।