दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला को पीटा, मौत
चोला क्षेत्र के गांव बड़ौदा में ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से मारपीट कर घायल कर दिया। मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई।
जेएनएन, बुलंदशहर। चोला क्षेत्र के गांव बड़ौदा में ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से मारपीट कर घायल कर दिया। मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के भाई ने आरोपित ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
गौतमबुद्धनगर के थाना क्षेत्र रबूपुरा के गांव चांदपुर निवासी सोनू पुत्र रामपाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन सुदेश उर्फ सुरेश की शादी चोला के गांव बड़ौदा निवासी हरीपाल पुत्र राजेंद्र के साथ लगभग 14 वर्ष पूर्व हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष विवाहिता से तीन लाख की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपित ससुराल पक्ष ने 27 अक्टूबर को विवाहिता को मारपीट कर घायल कर दिया। मायके वालों ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तीन नवंबर को विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। चोला पुलिस चौकी प्रभारी संदीप तोमर ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।