कन्या पूजन का खर्च राहत कोष में करें दान
कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लगाए गए लॉकडाउन में पुरोहितों और कर्मकांडी विद्वानों ने कन्या पूजन के लिए दूसरे घरों से कन्याओं को बुलाने से मना किया है। कन्या पूजन में कन्याओं को खिलाएं जाने वाले भोजन को गरीब और असहाय लोगों को खिलाएं वहीं कन्या पूजन में खर्च होने वाले धनराशि को राहत सहायता कोष में जमा करने की अपील की है।
बुलंदशहर, जेएनएन। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम को लगाए गए लॉकडाउन में पुरोहितों और कर्मकांडी विद्वानों ने कन्या पूजन के लिए दूसरे घरों से कन्याओं को बुलाने से मना किया है। कन्या पूजन में कन्याओं को खिलाएं जाने वाले भोजन को गरीब और असहाय लोगों को खिलाएं वहीं कन्या पूजन में खर्च होने वाले धनराशि को राहत सहायता कोष में जमा करने की अपील की है।
---
कोरोना की महामारी के खिलाफ समूचा देश लड़ रहा है। बीमारी से बचने के लिए लोग सामाजिक दूरी बनाए हुए हैं। इन्ही परिस्थितियों में नवरात्र की नवमी है। ऐसे में मेरी सभी महिलाओं और मातारानी के भक्तों से अपील है, कि नवमी पर कन्याओं को दिये जाने वाले भोजन को गरीब और असहायों को खिलाएं। भोजन के बाद जो रुपये व गिफ्ट कन्याओं को दिये जाते हैं। उस धनराशि को कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कोष में दान करें।
- भावना शर्मा, कचहरी रोड बुलंदशहर इस बार कन्या जिमाने की परिस्थिति नहीं है, क्योंकि देश कोरोना की महामारी झेल रहा है। हमें कन्याओं और स्वयं को सुरक्षित रखना है। इसलिए इस बार कन्या को भोजन कराने के बजाए उन गरीबों को भोजन दो, जोकि लॉकडाउन में भोजन की आस में रहते हैं। कन्या को दिये जाने वाले गिफ्ट के रुपये कोरोना के लिए राहत कोष में दान दें। मेरा विश्वास है ये करने पर भी मातारानी उतनी ही कृपा करेंगी, जितना की कन्या जिमाने पर करती हैं।
- कौशल शर्मा, आवास विकास कालोनी, डीएम रोड बुलंदशहर
---
नवरात्र में अष्टमी और नवमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। लॉकडाउन में केवल प्रतीकात्मक कन्या पूजन कर कन्याओं के भोजन को गरीब और बेसहारा लोगों को खिलाएं। इसका महत्व भी इतना ही रहेगा जितना की कन्या पूजन करने के बाद प्राप्त होता है।
- महंत नरेश शर्मा, मां बेला भवानी मंदिर नरौरा
....
लॉकडाउन में दूसरे घरों से कन्या नहीं बुलाए। कन्या पूजन के दौरान खर्च होने वाली धनराशि को आपदा राहत कोष में जमा करें। इस धनराशि के प्रयोग से जरूरतमंद लोगों की मदद होने से उतना पुण्य मिलेगा।
- महंत खन्नू भगत, मां पीतांबरी देवी मंदिर जहांगीराबाद