डीएम ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धासुमन किए अर्पित
जेएनएन बुलंदशहर नुमाइश मैदान स्थित रविन्द्र नाट्यशाला में सोमवार को कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ विजय दिवस के रूप में मनाई गई। कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
जेएनएन, बुलंदशहर : नुमाइश मैदान स्थित रविन्द्र नाट्यशाला में सोमवार को कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ विजय दिवस के रूप में मनाई गई। कारगिल युद्ध में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। कारगिल युद्ध के 22वीं वर्षगांठ पर विजय दिवस पर अदम्य साहस का परिचय देकर विजय प्राप्त करने वाले जवानों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरूआत डीएम रविन्द्र कुमार ने शहीद सुरेन्द्र सिंह, कन्छी सिंह, ऋषिपाल सिंह के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन सुमन अर्पित कर की। डीएम ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा कारगिल युद्ध में हमारे देश की कई चौकियों पर कब्जा कर लिया था। हमारे देश के वीर बहादूर सैनिकों ने अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देते हुए 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लगभग दो माह तक चले युद्ध में आज ही दिन विजय हासिल की थी। कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अदम्य साहस से जिस तरह नीचे से पहाड़ों पर चढ़ाई कर दुश्मन को खदेड़कर अपनी चौकियों व जमीन को वापस अपने कब्जे में लिया, उस पर हम सभी को गर्व है। युद्ध में अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीदों के श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने सैनिक व उनके स्वजनों को शाल ओढ़ा कर सम्मानित किया। इसके बाद सैनिक व उनके स्वजनों की समस्या सुन कर उनका निस्तारण कराया गया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह, कर्नल अमर सिंह जेपी सिंह, मेजर हरबीर सिंह, लेफ्टिनेंट कर्नल यशवंत सिंह समेत भूतपूर्व सैनिक व सैनिक के स्वजन मौजूद रहे।
एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बुलंदशहर: क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर एसएसपी ने पहुंचकर सावन माह के शुरू होने पर जलाभिषेक करने जाने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कोविड नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराई।
रविवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र के जेवर अड्डा चौराहा, पदम की पुलिया सहित विभिन्न स्थानों पर एसएसपी संतोष कुमार सिंह पहुंचे। जहां उन्होंने भ्रमण किया। इस दौरान कोविड नियमों का उलंघन करने वालों, संदिग्ध वाहनों, साप्ताहिक लाकडाउन का उलंघन करने वालों की चेकिग कराई। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान भी काटे गए। जिसके बाद एसएसपी ने सावन माह में जलाभिषेक करने जाने वालों के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।