डीएम ने किया नामांकन केंद्रों का निरीक्षण
कलक्ट्रेट में जिप सदस्य पद के नामांकन जमा करने के लिए बनाए नामांकन केंद्रों का डीएम रविन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया।
बुलंदशहर, जेएनएन। कलक्ट्रेट में जिप सदस्य पद के नामांकन जमा करने के लिए बनाए नामांकन केंद्रों का डीएम रविन्द्र कुमार ने निरीक्षण किया। समस्त वार्डो में जमा होने रहे नामांकन पत्रों के बारे में जानकारी जुटाई। प्रत्येक नामांकन स्थल पर पुलिस बल तैनात पाया गया तथा नामांकन प्रक्रिया शान्तिपूर्ण ढंग से होती मिली। उन्होंने नामांकन के लिए प्रत्याशियों से शारीरिक दूरी का पालन करते हुए नामांकन जमा करने का आह्वान किया।
वार्ड 35 और 33 पर रालोद समर्थित प्रत्याशी घोषित
बुलंदशहर : राष्ट्रीय लोकदल ने नामांकन से दो घंटे पूर्व ही वार्ड 35 और 33 पर अपने समर्थित प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अन्य बचे 27 वार्डों पर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे जिला पंचायत सदस्यों के प्रत्याशियों को रालोद समर्थन देगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभी वार्डों पर रालोद के नेतृत्व में प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जाएगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह के नेतृत्व में रालोद की जिला पंचायत चुनाव चयन समिति ने अंतिम दौर में वार्ड 35 से कमलेश देवी पत्नी प्रह्लाद सिंह और वार्ड 33 पर कविता पत्नी सोहन सिंह जाटव को रालोद समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। जिलाध्यक्ष अरूण चौधरी ने बताया कि 25 वार्डों पर रालोद समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। बाकी 27 वार्डों में प्रत्याशी की रालोद के प्रति निष्ठा और इमानदारी का आंकलन कर निर्दलीय उम्मीदवारों को समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रालोद जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जिले में मजबूती से लड़ेगी। लाकडाउन तोड़ने पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ऊंचागांव: क्षेत्र में कोरोना के मारीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उसके बाद भी लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसको लेकर पुलिस को सख्ती करने के लिए विवश होना पड़ रहा है। शनिवार को पुलिस ने कोरोना नियमों और लाकडाउन तोड़ने के उल्लंघन पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने धर्मेंद्र पुत्र राजेंद्र निवासी आहार, जगबीर पुत्र दौलतराम निवासी करियारी, संजय पुत्र अमर सिंह निवासी अमरगढ,़ महेश पुत्र हरिचंद निवासी नगला मदारीपुर, आकाश पुत्र वीरेंद्र निवासी रघुनाथपुर, चंद्रप्रिय आदर्श पुत्र सत्येंद्र निवासी ऊँचागांव, के खिलाफ आपदा प्रबंधन में महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया सभी लोग बिना मास्क और लाकडाउन उल्लंघन करते हुए पाए गए थे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।