Move to Jagran APP

जिले भर में धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व

जिले भर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से देहात तक घर झालरों और दीये के रोशनी में जमगाते रहे। घर और प्रतिष्ठानों में लोगों ने ऐश्वर्य और वैभव की देवी मां लक्ष्मी और विघ्न विनाशक गणेश का विधि विधान से पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की। कमल फूल गन्ने सिघाड़े खील-गट्टा और तरह तरह की मिठाई अर्पित कर मन्नतें मांगी। महिलाओं ने घरों में आकर्षक रंगोली बना कर घर सजाएं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Nov 2020 06:24 PM (IST)Updated: Sun, 15 Nov 2020 06:24 PM (IST)
जिले भर में धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व
जिले भर में धूमधाम से मनाया दीपावली का पर्व

बुलंदशहर, जेएनएन। जिले भर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर से देहात तक घर झालरों और दीये के रोशनी में जमगाते रहे। घर और प्रतिष्ठानों में लोगों ने ऐश्वर्य और वैभव की देवी मां लक्ष्मी और विघ्न विनाशक गणेश का विधि विधान से पूजन-अर्चन कर सुख समृद्धि की कामना की। कमल फूल, गन्ने, सिघाड़े, खील-गट्टा और तरह तरह की मिठाई अर्पित कर मन्नतें मांगी। महिलाओं ने घरों में आकर्षक रंगोली बना कर घर सजाएं।

loksabha election banner

गणेश लक्ष्मी के शुभ मुहूर्त में पूजन अर्चन के बाद पूरे घर में दीये जलाये गए और धन की देवी लक्ष्मी की पूरे आस्था के ध्यान कर उन्हें अपने घर आने को आह्वाहन किया। घरों की मुंडेर और दरवाजे के पास दीये लगाए गए। रंग बिरंगी झालरों से घरों को सजाया गया। लोगों ने परिवार में बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। दीपावली पर विद्युत झालरों और देशी फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजे बाजार में सुबह से ही काफी चहल-पहल रही। शनिवार को भी लोगों की काफी भीड़ जुटी रही। पर्व के मद्देनजर युवा और बच्चों में पर्व को लेकर खूब उत्साह रहा।

बुलकुर-6 से 8..

हर्षोल्लास के साथ मनाया दीवाली का पर्वसंवाद सहयोगी, खुर्जा: दीवाली का पर्व नगर और देहात क्षेत्रों में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। प्रतिबंध के बाद भी कुछ स्थानों पर आतिशबाजी की गूंज रही। दिनभर महिलाएं घरों की साफ-सफाई में जुटी रहीं। देर शाम लोगों ने अपने परिवार के साथ खील, गूगल, पान, हवन सामग्री, हाथी-घोड़े व मिष्ठान आदि से दीवाली का पूजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने हवन और यज्ञ भी किए। पूजा-पाठ के दौरान लक्ष्मी, गणेश, हनुमान जी को भोग लगाया गया। घरों को दुल्हनों की तरह सजाया गया। घरों की दीवारें देशी झालरों से पूरी तरह से पटी रही।

फोटो :64:

संवाद सूत्र, स्याना : दीपावली पर्व पर नगर-क्षेत्र के मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। वहीं, घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश और लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने अपने अधीनस्थों को मिष्ठान व अन्य उपहार भेंट किए। पूजा-अर्चना के बाद आतिशबाजी का दौर शुरू हो गया। बच्चों से लेकर बड़ों ने आतिशबाजी का आनंद लिया।

फोटो::56

संवाद सूत्र, ऊंचागांव: दीपावली पर्व को लेकर देहात के बाजारों में भारी तादात में चहल पहल रही। लोगों ने दीवावली की बधाइयां एक दूसरे को देते हुए मिठाइयां दी। शाम को लोगों ने धार्मिक स्थलों पर जाकर पूर्जा अर्चना की और प्रसाद चढ़ाया। बच्चों ने रात को आतिशबाजी का आनंद लिया। रविवार को गोवर्धना पूजा की गई। जिसमें लोगों ने अपने पशुओं को स्नान कराकर उन्हे तरह तरह की बनी मालाओं से सजाया। संवाद सूत्र, औरंगाबाद: नगर और ग्रामीण क्षेत्र में रात्रि के समय लोगों मां लक्ष्मी गणेश और कुबेर की पुष्प अक्षत मिष्ठान से पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया। लोगों ने रंग बिरंगी आतिशबाजी भी छोड़ी। अन्नकूट का वितरण किया। वहीं, नगर में गोवर्धन पर्व के अवसर पर रविवार को नगर में कई स्थानों पर अन्नकूट का वितरण किया गया। नगर के नागेश्वर षिव मंदिर परिसर में भगवान कृष्ण को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर अन्नकूट का वितरण किया गया। नगर के सदर बाजार स्थित शिव मंदिर पर, गायत्री सत्संग भवन, अजीजाबाद चामुंडा मंदिर पर अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। संवाद सूत्र, दानपुर: क्षेत्र में शनिवार को दीपावली पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह को लोगों ने घरों में हनुमानजी की पूजा की। इसके बाद जगह जगह प्रसाद वितरण किया गया। रात में घी के दीपक जलाकर लोगों ने मां लक्ष्मी की पूजा की। बच्चों ने पटाखे फोड़कर घंटो जश्न मनाया। हालांकि प्रतिबंध होने के कारण यह जश्न बेहद फीका रहा। कुछ लोगों ने उपहार बांटकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इक्कीस सौ दीपक जलाए गए। यह दीपक अस्पताल के चिकित्सक डा. नवलकिशोर ने अपने सहयोगी कर्मचारियों के साथ जलाए। उनकी पत्नी ने अस्पताल परिसर में रंगोली बनाई। संवाद सूत्र, डिबाई : दीपावली का पर्व पर बाजार में खरीदारी करने आए लोगों ने सोने चांदी के आभूषण सहित नए कपड़े खरीदे। वही लोगों ने रंग बिरंगी आतिशबाजी की। लोगों ने घरों के बाहर रंग बिरंगी विद्युत चलित झालरों से घर को भलिभांति सजाया। पूजन के बाद देर रात लोग एक दूसरे घरों को दीपावली की शुभकामना देते नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.